ये अक्षय हीं कर सकते हैं..हर फिल्म के साथ एक रिस्क !
अक्षय कुमार जो करते हैं वो किसी के बस की बात नहीं होती। खासकर एक एक्टर के तौर पर वो बड़े से बड़ा रिस्क भी ले लेते हैं। अक्षय कुमार तमिल फिल्म 2.0 में विलेन बनकर पहले तो सबको चौंकाया लेकिन आप अक्षय कुमार के लुक को देखकर कुछ बोल हीं नहीं पाएंगे।
अक्षय कुमार का इसमें क्रो लुक में है। उनके लुक को देखकर हीं लग रहा है कि उनके उपर काफी मेहनत की गई है खासकर मेकअप के मामले में क्योंकि वो तो पहचान में भी नहीं आ रहेकि वो हमारे फेवरिट अक्षय कुमार है।
[सलमान के ये सामान..जो बनी उनकी पहचान!]
वैसे अगर आप गौर करें तो देखेंगे कि अक्षय अपनी पिछली कुछ फिल्मों से हर फिल्म में हीं एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं। किसी में पंजाबी तो किसी में बिजनस मैन। वो अपनी हर फिल्म के साथ में अलग लुक के साथ रिस्क लेते हैं जो फिल्म के हिसाब से जरूरी भी है और उनके फैन्स भी पसंद कर रहे हैं।
आप भी एक बार जरूर सोचेंगे कि इतना एक्सपेरीमेंट एक के बाद एक अक्षय कुमार हीं कर सकते हैं। आफ भी डालिए एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications
