अक्षय कुमार का भी जवाब नहीं..बेटी का बर्थडे और पापा की मस्ती..PICS

By Shweta

अक्षय कुमार कितने भी बड़े सुपरस्टार हो लेकिन बात जब घर की आती है तो वो भी एक आम आदमी की तरह ही नजर आते हैं जो अपने परिवार को पूरा समय देते हैं और बच्चों के लिए हमेशा समय निकाल लेते हैं।

अक्षय कुमार की बेटी नितारा रविवार को चार साल की हो गईं। नितारा के जन्मदिन पर अक्षय कुमार पूरा दिन नितारा के साथ बिताए और उनकी फरमाइश पूरी की चाहे पूल में इंज्वॉय करना हो या कुछ बनना हो। अब इसी तस्वीर में देखिए अक्षय कुमार कैसे अपनी बेटी के लिए मगरमच्छ बन गए।

Akshay Kumar daughter nitara

मगरमच्छ क्या अब नितारा का बर्थडे था तो वो अपने पापा को कुछ इस तरह से बनाने से भी नहीं चुकीं। इस तस्वीर को भी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

अक्षय कुमार एक परफेक्ट पापा हमेशा से रहे हैं और उनके लिए बच्चे ही पहले आते हैं। हाल में ही अपने जन्मदिन पर वेकेशन के दौरान वो नितारा के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए।

ये बात तो सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार नितारा को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। वो पब्लिक प्लेस पर भी कोशिश करते हैं कि नितारा स्पॉट ना हो या उसका चेहरा ढक कर रखते हैं।

नितारा चार साल की हो गईं और अब तक बहुत ही कम तस्वीरें उनकी आईं हैं। ट्विंकल खन्ना के साथ नितारा की ये तस्वीर।

अक्षय कुमार अपने बेटी के साथ खेलने से क्वालिटी टाइम बिताने से नहीं चुकते चाहे झूले पर खेलना हो या पतंग उड़ाने सिखाना हो।

अक्षय कुमार हाल में ही एक इंटरव्यू में बोले थे कि आज के समय मीडिया स्टार्स के बच्चों को बहुत ही ज्यादा लाइमलाइट में रखती है इसलिए वो अपनी बेटी को खासकर मीडिया से दूर रखते हैं।

एक नॉर्मल पापा की तरह अक्षय कुमार नितारा के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X