अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी में भी की ताबड़तोड़ शूटिंग, 3 फिल्मों को किया पूरा-डिटेल्स
कोरोना वायरस महामारी के दौरान बॉलीवुड में कई फिल्मों की शूटिंग अधर में लटकी तो कुछ फिल्मों पर ग्रहण ही लग गया। वहीं कुछ फिल्मों को तो पोस्टपोन कर दिया। अब न्यू नॉर्मल में पहले जैसे माहौल की तलाश जारी है। अब जाकर फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई है। ऐसे माहौल में भी जिस एक्टर ने बाजी मारी है वह हैं अक्षय कुमार। जी हां, अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद इस साल 2020 में तीन फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है।
बेलबॉटम के अलावा पृथ्वीराज की शूटिंग अक्षय कुमार ने पूरी की। अब खबरें आ रही हैं कि साल खत्म होने से पहले अक्षय कुमार अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर लेंगे। बॉलीवुड में वह इकलौते अभिनेता हैं जिन्होंने कोरोना होने के बावजूद ताबड़तोड़ काम किया और 3 बड़ी फिल्मों का काम खत्म करने की तैयार कर रहे हैं।
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी के प्रमोशन में बिजी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। लक्ष्मी का नाम हाल में ही बदला गया, इससे पहले इस फिल्म का नाम लक्ष्मी बम था। जिस टाइटल को लेकर फिल्म का विरोध हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications