सबसे अमीर एक्टर बनने के बाद अक्षय कुमार ने बढ़ाई फीस - 10 फिल्मों की डील 1200 करोड़
अक्षय कुमार, हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में भारत के सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं और सबसे अमीर एक्टर बनने के बाद अक्षय कुमार की फीस बढ़कर अब 120 करोड़ रूपये प्रति फिल्म हो चुकी है। और इस फीस में कोई भी कमी नहीं है। ऐसे में आने वाली 10 घोषित/संभावित फिल्मों से अक्षय कुमार लगभग 1200 करोड़ रूपये की कमाई करने वाले हैं।
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी, डिज़्नी हॉटस्टार को 110 करोड़ में बेची गई थी। हालांकि फिल्म सफल नहीं रही है और इससे ना ही डिजिटल प्लेटफॉर्म और ना ही लक्ष्मी के प्रोेड्यूसर्स को ज़्यादा फायदा हुआ।

लेकिन अक्षय कुमार की बाकी कोई भी फिल्म OTT रिलीज़ नहीं है। ये सारी फिल्में थियेटर रिलीज़ हैं, ऐसे में इनकी कमाई पर एक बड़ा संदेह लग जाता है। ये फिल्में, अपनी लागत निकाल पाएंगी, हिट होंगी या फ्लॉप होंगी पता नहीं लेकिन अक्षय कुमार अपनी मेहनत का काफी बड़ा हिस्सा, फीस के रूप में ले चुके होंगे।


Click it and Unblock the Notifications