दनादन फिल्में करने वाले अक्षय कुमार की धमाकेदार 9 फिल्में, जो कभी नहीं हुईं रिलीज- डिटेल्स

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की इन दिनों सूर्यवंशी पर सबको नजर है। जिसका फैंस पिछले साल से इंतजार कर रहे हैं लेकिन फिल्ममेकर्स हैं कि फिल्म रिलीज डेट का ऐलान करके ही राजी नहीं है। कभी 2 अप्रैल सूर्यवंशी की रिलीज डेट गॉसिप्स गलियारों में गूंजती है तो कभी 30 अप्रैल। लेकिन जैसे जैसे ये डेट्स सामने आती हैं तो पता चलता है कि अभी मेकर्स ने सूर्यवंशी की रिलीज डेट पर कोई फैसला नहीं लिया है।

अगर आप अक्षय कुमार के जबरा फैन हैं तो आपके आज बताते हैं अक्षय की उन फिल्मों के बारे में जो कभी रिलीज ही नहीं पाई। जी हां, एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 9 फिल्में ऐसी हैं जो अक्षय कुमार की कभी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक ही नहीं दे पाई।

 Akshay Kumar

वैसे तो अक्षय कुमार को सभी जानते हैं कि वह कैसे दनादन फिल्में साइन करते हैं। इसी के साथ वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर में भी शुमार हैं। लेकिन उनके साथ ऐसा भी हुआ है कि फिल्म बनी तो लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाई। या फिल्म बनने पर मुहर लग गई लेकिन फिल्म आगे बढ़ नहीं पाई। आइए आपको ऐसी ही अक्षय कुमार की फिल्मों के बारे में जानकारी देते हैं।

खिलाड़ी वर्सेस खिलाड़ी (Khiladi vs Khiladi)

खिलाड़ी वर्सेस खिलाड़ी (Khiladi vs Khiladi)

अक्षय कुमार की खिलाड़ी फिल्म सबसे चर्चित फिलमों में से एक हैं। इसी फिल्म ने उन्हें खिलाड़ी का तमगा भी दिलवाया। खिलाड़ी के सफल हो जाने के बाद इसी सीरीज की एक और फिल्म साइन की जानी थी, फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे उमेश राय। लेकिन बाद में कई कारणों के चलते ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई व डिब्बाबंद हो गई।

मुलाकात (Mulaqaat)

मुलाकात (Mulaqaat)

अक्षय कुमार की फिल्म मुलाकात भी आनी थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार की जोड़ी बनी थी रानी मुखर्जी के साथ। साल 1999 में ये फिल्म मुकेश भट्ट द्वारा प्रोड्यूस की जा रही थी लेकिन कुछ दिन चली शूटिंग के बाद ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

पूरब की लैला पश्चिम का छैला (Purab ki Laila Paschim Ka Chailla)

पूरब की लैला पश्चिम का छैला (Purab ki Laila Paschim Ka Chailla)

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और नम्रता शिरोडकर ने इस नाम की फिल्म को साइन किया। ये साल था 1997। बताया तो ये भी गया कि ये फिल्म बनकर पूरी तरह तैयार हो गई थी लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाई।

जिगरबाज (Jigarbaaz)

जिगरबाज (Jigarbaaz)

साल 1997 में अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, ममता कोइराला, अमरीश पुरी और बिंदु स्टारर फिल्म जिगरबाज को रॉबिन बनर्जी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा था। फिल्म शुरू हुई साइन हुई लेकिन कुछ कारणों के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई और फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।

चांद भाई (Chand Bhai)

चांद भाई (Chand Bhai)

चांद भाई फिल्म को निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे थे। वही डायरेक्टर जिनके साथ अक्षय कुमार ने एयरलिफ्ट जैसे हिट फिल्म दी है। लेकिन चांद भाई वो फिल्म थी जो कभी रिलीज नहीं हो पाई। वरना मिशन मंगल से पहले अक्षय और विद्या बालन इस फिल्म में साथ में नजर आते।

आसमान (Aasman)

आसमान (Aasman)

साल 2010 में अक्षय कुमार, लारा दत्त और संजय दत्त की ब्लू फिल्म का सीक्वल आना था जिसका टाइटल तय हुआ ब्लू। लेकिन कास्टिंग की वजह से ये फिल्म बन नहीं पाई और डिब्बाबंद होना पड़ा।

सामना (Saamna)

सामना (Saamna)

अगर ये फिल्म रिलीज होती तो फैंस को शानदार कास्टिंग देखने को मिलती। साल 2006 में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, महिमा चौधरी व उर्मिला मांतोडकर समेत कई स्टार्स फिल्म के लिए तय हुए। राज कुमार संतोषी फिल्म सामना को बनाने वाले थे लेकिन फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई।

परिणाम (Parinaam)

परिणाम (Parinaam)

परिणाम नाम की फिल्म साल 1993 में अक्षय कुमार ने साइन की थी। फिल्म में दिव्या भारती के साथ वह नजर आने वाले थे। लेकिन दिव्या भारती की आक्समिक मौत हो गई और ये फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।

 राहगीर (Rahgeer)

राहगीर (Rahgeer)

देवानंद की हिट फिल्म गाइड के बेस पर राहगीर फिल्म को बनाने का विचार किया गया। जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन को कास्ट किये जाने की तैयारी हुई लेकिन कुछ कारणों से ये फिल्म न तो बन पाई न ही कभी रिलीज हो पाई।

बर्थडे गर्ल पूनम पांडे की सबसे बवाल PICS, कर चुकीं बोल्डनेस की हदें पार- अकेले में देखें ये हॉट तस्वीरें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X