Pics: ऐश्वर्या राय के साथ पानी में करवाया अक्षय कुमार ने फोटोशूट, रवीना समेत कई हीरोइनों के साथ बोल्ड तस्वीरें
9 सितंबर को अक्षय कुमार का 54वां जन्मदिन है। वह कई दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन सालों में अक्षय कुमार ने अपना और अपने परिवार का नाम खूब रोशन किया। लेकिन साथ साथ कई बार वह विवादों में भी घिरे। जैसे अक्षय कुमार ने इन सालों कई एक्ट्रेस के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया। तो वहीं अक्षय कुमार का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा।
बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने अभी तक तमाम हिट एक्ट्रेस के साथ काम किया है। इस बीच उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जोड़ा भी गया। 90 के दशक में अक्षय कुमार ने कई हीरोइनों के साथ फिल्मों के सिलसिले में बोल्ड फोटोशूट भी करवाए। आइए अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर दिखाते हैं अक्षय कुमार के हॉट फोटोशूट की तस्वीरें।

रेखा, रवीना टंडन, आयशा जुल्का, शिल्पा शेट्टी से लेकर ऐश्वर्या राय के साथ अक्षय कुमार के बोल्ड फोटोज देखने को मिल जाते हैं। ये सब तस्वीरें फिल्मों के प्रमोशन और पिक्चर की रिलीज के दौरान ही सामने आए। अक्षय की ये सारी तस्वीरें थ्रोबैक हैं।
खाकी,एक्शन रिप्ले जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार ने साथ में काम किया है। अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय का ये इंटीमेट फोटोशूट साल 1996 में शोटाइम मैगज़ीन के लिए सामने आया था जब दोनों स्विमिंग पूल में सेक्सी पोज देते नजर आए थे।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का बोल्ड फोटोशूट
एक समय था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की खबरें मैगजीन से लेकर अखबार के पन्नों पर खूब छपा करती थी। कई फिल्में साथ में कीं और इस बीच दोनों के कई फोटोशूट भी देखने को मिले। वहीं दोनों का मोहरा फिल्म का गाना टिप टिप बरसा पानी भी लोग आज तक नहीं भूला पाए हैं।

अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय का सेक्सी फोटोशूट
खाकी,एक्शन रिप्ले जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार ने साथ में काम किया है। अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय का ये इंटीमेट फोटोशूट साल 1996 में शोटाइम मैगज़ीन के लिए सामने आया था जब दोनों स्विमिंग पूल में सेक्सी पोज देते नजर आए थे।

रेखा और अक्षय कुमार का फोटोशूट
अभिनेत्री रेखा और अक्षय कुमार का नाम भी खूब जोड़ा जाता था हालांकि कभी भी दोनों ने इस पर हामी नहीं भरी। एक बार दोनों ने साथ में फोटोशूट भी करवाया था।

शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का बोल्ड फोटोशूट
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की केमिस्ट्री ने कई फिल्मों को हिट करवाया है। कहा जाता है कि दोनों का कई सालों तक अफेयर भी रहा। कहा जाता है कि शिल्पा शेट्टी ने अक्षय से अलग होने का फैसला ले लिया था क्योंकि वह उन्हें धोखा दे रहे थे। खैर फिल्मों के साथ साथ दोनों ने कई बार खूब हॉट पोज भी दिए।

आयशा जुल्का और अक्षय कुमार हॉट पोज देते
जो जीता वही सिंकदर फेम आयशा जुल्का और अक्षय कुमार की ये तस्वीर भी काफी लोकप्रिय है। दोनों ने साथ में फिल्म में काम भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications