10 साल पहले अक्षय कुमार का तगड़ा Dhamaka, ब्लॉकबस्टर कॉमेडी और सुपरहिट जोड़ी
अक्षय कुमार ने यूं तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं लेकिन 10 साल पहले उनकी एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इस फिल्म में कैटरीना के साथ उनकी जोड़ी ऐसी जमी की लगभग हर फिल्म मेकर दोनों को साथ लेना चाह रहा था। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं कि 10 साल पहले आज के दिन रिलीज हुई अक्षय-कैटरीना की फिल्म सिंह इज किंग की।
[21Years: ऐसी धमाकेदार एंट्री, ब्लॉकबस्टर हो गई फिल्म, आज तक नहीं भूले लोग]
इस फिल्म में अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज में नजर आए थे। वहीं फिल्म में कैटरीना के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। हालांकि इस जोड़ी ने पहले से ही धूम मचानी शुरू कर दी थी। इससे पहले दोनों नमस्ते लंदन और वेलकम में नज़र आ चुके थे। वहीं सिंह इज किंग दोनों के लिए काफी लकी साबित हुई। इसके बाद न सिर्फ दोनों का स्टारडम बढ़ा बल्कि जोड़ी भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली जोड़ी बन गई।

फिल्म में अक्षय की कॉमेडी ने ऑडिएंस को खूब हंसाया और उनके रोमांस ने लोगों के दिलों में जगह बना ली। आज सिंह इज़ किंग के 9 साल पूरे होने पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे, जो शायद आपको ना पता हो..डालिए एक नज़र....


Click it and Unblock the Notifications











