अक्षय कुमार कर रहे इनकी नकल, धमाकेदार अंदाज और 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इंडस्ट्री के नए मनोज कुमार बनने की राह पर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर ताबड़तोड़ चर्चा है। ये बात सालों पहले खुद मनोज कुमार भी मान चुके हैं। पिछले 5 सालों से अक्षय कुमार देशभक्ति से जुड़ी फिल्में करते आ रहे हैं और तो और उनकी आने वाली फिल्में भी कुछ ऐसी ही हैं। उनकी आने वाली फिल्म गोल्ड के ट्रेलर मे ये बात साफ हो गई कि एक बार फिर से उनका देशभक्ति वाला अंदाज देखने को मिलेगा।
[3 Years: बाहुबली-बजरंगी भाईजान को कड़ी टक्कर, इस फिल्म को मिले ताबड़तोड़ अवॉर्ड्स]
मनोज कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जो फिल्मों में देशभक्ति का ट्रेंड लाए थे। 53 साल पहले मनोज कुमार ने शहीदों पर और देशभक्ति थीम पर बनने वाली फिल्मों का आगाज किया था। वे इन फिल्मों के जरिए इतने पसंद किए गए थे कि उन्हें भारत कुमार का टाइटल ही मिल गया था। वहीं एक पुराने इंटरव्यू में मनोज कुमार ने कहा था कि अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे स्टार्स उनके द्वारा शुरू किए गए ट्रेंड को आगे बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं।

बता दें कि 1970 में मनोज कुमार राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे, जिसका टाइटल उन्होंने नया भारत सोचा था। लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई। अब सलमान खान भारत टाइटल से फिल्म बना रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार तो अपनी देशभक्ति से भरी फिल्म रुस्तम के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। उनकी फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज होगी। आगे जानें बॉलीवुड के नए मनोज कुमार यानी अक्षय की देशभक्ति से लबरेज 8 फिल्में जिन्हें लोगों ने ताबड़तोड़ पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications











