सोने से पहले अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ खेलते हैं ये खेल, बोले- '4.5 लाख रुपए मुझसे हार गई'

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर के दौरान काफी हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह जितना प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे उससे कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर वह चर्चा का विषय बन रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ में शादी रचाई।
सोने से पहले ये खेल खेलते हैं ट्विंकल और अक्षय
लेकिन आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने कॉफी विद करण के शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनकी और अक्षय की एक अजीब सी आदत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वह और अक्षय सोनी से पहले डेली रात में Rummy खेला करते हैं और इसके 10 राउंड खेलते हैं।
4.5 लाख रुपए अक्षय से हार चुकी है ट्विंकल
बाद में अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि वह मुझे कभी हारे हुए रुपए नहीं करती है। इस बात को सुनकर करण जौहर हंसने लग जाते हैं और कहते हैं कि आपकी तो अपनी किटी पार्टी रहती होगी। अक्षय कुमार ने यह भी बता दिया कि ट्विंकल खन्ना तकरीबन 4.5 लाख रुपए उनसे हार गई है और आज तक उन्होंने नहीं चुकाए है।
दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं अक्षय और ट्विंकल
इसी शो के दौरान अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि ट्विंकल हर बार यही कहती है कि आज तुमको सारी पेमेंट कर दूंगी लेकिन कभी भी नहीं करती हैं। बता दें कि अक्षय और ट्विंकल ने साल 2001 में शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे भी हो चुके हैं जिनका नाम आरव और नितारा है।


Click it and Unblock the Notifications