..................... Akshay Kumar and Raveena Tandon old pics - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के साथ हिट थी इनकी जोड़ी..दोनों की तस्वीरें भी कम मजेदार नहीं!

By Shweta

अक्षय कुमार के साथ भी कई एक्ट्रेसेस ने काम किया है। कुछ के साथ उनकी जोड़ी हिट रही तो कुछ के साथ लोगों को याद भी नहीं होगा। अक्षय कुमार के साथ भी काम करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में पहला नाम रवीना टंडन का आता है। रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को लोग काफी पसंद भी करते थे।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने साथ में मोहरा में काम किया जिसका गाना तू चीज बड़ी है मस्त मस्त काफी पॉपुलर भी हुआ था। इसके अलावा दोनों मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी सहित कई और फिल्मों में नजर आए। अक्षय कुमार और रवीना टंडन की दोस्ती सिर्फ प्रोफेशनल नहीं थी कि बल्कि दोनों के रियल लाइफ में भी एक दूसरे के काफी क्लोज थे लेकिन बाद में अक्षय कुमार की नजदिकियां शिल्पा शेट्टी से बढ़ीं।

[असल मायने में हैं ये 'सुपरस्टार'..शब्दों के जादूगर और बादशाह!]

हम आज अक्षय कुमार और रवीना टंडन की कुछ पुरानी तस्वीरों के लेकर आए जो आपको याद नहीं होंगी। अगर आपने उनकी फिल्में नहीं देखी हैं तो भी समझ जाएंगे कि उनकी जोड़ी कैसी रही होगी।

Akshay and Raveena Tandon

अक्षय कुमार आज भले काफी शांत और गंभीर दिखते हो लेकिन शुरूआती दिनों में अक्षय कुमार काफी अलग तरह के थे। मस्तमौला और कभी सीरियस ना होने वाले अक्षय के अफेयर के किस्से भी उन दिनों में खूब सुर्खियां बनती थीं।

अक्षय कुमार का रवीना टंडन के साथ अफेयर था ये तो सभी जानते थे लेकिन उनका रवीना टंडन के पहले आयशा जुल्का के साथ भी अफेयर रह चुका था।

शिल्पा शेट्टी के साथ भी उनकी अफेयर की खबरें काफी सु्र्खियां बनी थीं। कहा जाता है कि शिल्पा शेट्टी उनके साथ शादी करने के लिए भी तैयार थीं लेकिन उन्हें ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के अफेयर के बारे में पता चल गया था।

ट्विंकल खन्ना के साथ अक्षय कुमार आखिरकार शादी किए और दोनों काफी अच्छे कपल में गिने जाते हैं। अक्षय कुमार परफेक्ट पति में गिने जाते हैं जिन्हें काम और घर के बीच में सांमजस्य बैठाना बखूबी आता है।

रवीना टंडन और अक्षय कुमार उस जमाने के सबसे हॉट कपल में से एक गिने जाते थे।

रवीना टंडन 90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं तो अक्षय की स्मार्टनेस पर तो आज भी कोई सवाल नहीं उठा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X