जब इस हसीना पर लट्टू हो गए थे अक्षय कुमार, रवीना टंडन को दिया धोखा, शादी से पहले ही चूर-चूर हुआ रिश्ता

रवीना टंडन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अपनी खूबसूरती को लेकर वह काफी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक वक्त हुआ करता था जब रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित मानी जाती थी। दोनों ने कई सारी सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी, जिसमें मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और बारूद जैसी फ़िल्में शुमार है।
कुछ खबरों के अनुसार फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के वक्त अक्षय कुमार और रवीना टंडन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। बताया तो यह भी जाता है कि इन दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। लेकिन आखिरकार ऐसा क्या हुआ जो सगाई के बाद शादी से पहले इन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया था और आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार आपको बता दें कि रवीना टंडन, अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हो गई थी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अक्षय उनको चीट कर रहे थे। बताया जाता है कि यह सब कुछ फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान हुआ। फिल्म के दौरान अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन और रेखा लीड किरदार में थी। अक्षय और रेखा की नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी और इसी बीच रवीना के साथ एक्टर का रिश्ता टूट गया।
बताया तो यह भी जाता है कि अक्षय कुमार और रेखा दोनों एक दूसरे के इतने ज्यादा करीब आ गए थे की एक्ट्रेस घर से एक्टर के लिए खाना बनाकर लेकर आने लगी। लेकिन जब रवीना को इस बारे में खबर लगी तो अक्षय के साथ उनके रिश्ते में खटास आने लग गई थी और झगड़ा होने लगे। अक्षय ने जब उन्हें चीट किया तो रवीना ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। शादी होने से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और हर कोई हैरान हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications