#MeToo: अक्षय कुमार-अजय देवगन समेत कई फंसे, बिग बजट फिल्मों पर आई बड़ी आफत
इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट की बयार चल रही है। आए दिन इस मूवमेंट के चलते चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मूवमेंट के जरिए बॉलीवुड के ऐसे-ऐसे छुपे चेहरे सामने आ रहे हैं जिनका बड़ा कद देखते हुए कोई कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता था। वहीं अब #MeToo को मिल रहे सपोर्ट के कारण एक्ट्रेसेस ही नहीं कई एक्टर भी अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरासमेंट की घटना शेयर कर रहे हैं। वहीं ऐसे में बॉलीवुड के कई नामी निर्माता-निर्देशकों की शामत आ गई है।
[20Years: 2 Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म, प्यार-दोस्ती का Dhamaka, बना दिया सुपरस्टार]
इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो इन दिनों बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से जुड़े हुए हैं। #MeToo मूवमेंट के बाद ऐसे लोगों को फिल्म से हाथ धोना भी पड़ा है। यहां तक तो बात फिर भी कंट्रोल में थी लेकिन फिल्म से जुड़े ऐसे लोगों के कारण बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों पर बुरा असर पड़ा है। #MeToo मामले में नाम आने पर इन निर्माता-निर्देशकों को फिल्म से निकाल तो दिया गया लेकिन इनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं अगर रिप्लेसमेंट मिल भी गए तो नए लोगों को नए सिरे से फिल्म को समझने में जद्दोजहद करनी पड़ेगी।

#MeToo मूवमेंट के बाद जिन फिल्मों पर गाज गिरी है वो सभी अक्षय और आमिर जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की फिल्म हैं। को चलिए इसी बात पर आगे जानें सेक्सुअल हैरासमेंट के खिलाफ इस मुहिम के चलते किन-किन फिल्मों को उठाना पड़ रहा है भारी नुकसान और इस तूफान की चपेट में आए कौन-कौन से स्टार्स-


Click it and Unblock the Notifications