सलमान ईद, आमिर क्रिसमस, तो 15 अगस्त के किंग रहे हैं अक्षय कुमार- लगातार सुपरहिट फिल्में
बॉलीवुड दर्शकों को जैसे ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म, क्रिसमस पर आमिर खान की फिल्म का इंतजार रहता है। उसी तरह 15 अगस्त यानि की स्वतंत्रता दिवस की वीकेंड को अक्षय कुमार ने लॉक कर रखा है। पिछले 5 सालों तक अक्षय कुमार लगातार इस मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते आए हैं और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी हासिल हुई है।
अक्षय कुमार कॉमेडी और एक्शन फिल्मों के अलावा.. लगातार देशभक्ति या सामाजिक संदेश वाली फिल्मों से जुड़े रहे हैं, जो स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के मौके पर ही रिलीज की जाती है। और फैंस ने उनकी फिल्मों को पसंद भी किया है।

गौरतलब है कि, स्वतंत्रता दिवस बॉलीवुड फिल्मों और बॉक्स ऑफिस के लिए काफी मायने रखता है। इस दिन देश भर में छुट्टी होती है, जिसका फायदा फिल्म को मिल जाता है। लिहाजा, ज्यादा से ज्यादा निर्माता- निर्देशक- एक्टर इस दिन अपनी फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग करते हैं।
15 अगस्त के मौके पर रिलीज अक्षय कुमार की सफल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











