अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन को इतनी पसंद आई थी कहानी, फ्री में करने को तैयार थे ये फिल्म
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और शेफाली शाह स्टारर फिल्म वक्त की रिलीज को 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्माता- निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने खुलासा किया कि इस फिल्म की कहानी अक्षय और अमिताभ को इतनी पसंद आई थी कि वो इसमें फ्री में भी काम करने को तैयार थे। बता दें, फिल्म में उन्होंने पिता- पुत्र का किरदार निभाया था।
साल 2005 में आई यह पारिवारिक कॉमेडी- ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। यह उस साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी। वहीं, शेफाली शाह को इस फिल्म के लिए दो अवार्ड्स भी मिले थे।

फिल्म के 16 साल पूरे होने के मौके पर विपुल शाह ने ई टाइम्स के साथ फिल्म की मेकिंग से एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। विपुल कहते हैं कि जब वह फिल्म 'आंखे' बना रहे थे तब उन्होंने एक स्क्रिप्ट के बारे में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार और आतिश कपाड़िया संग चर्चा की थी। सभी को ये कहानी बेहद पसंद आई थी। इसके बाद हमने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications