'सुहाग' से लेकर 'सूर्यवंशी' तक, अक्षय कुमार-अजय देवगन की जोड़ी का कमाल, पहली बार दिखेगी तिगड़ी !
'सूर्यवंशी' फिल्म के चलते अक्षय कुमार और अजय देवगन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार पहली बार रोहित शेट्टी की कॉप फ्रेंचाइजी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के क्लाइमैक्स में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। तीनों स्टार्स को साथ में देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं। सूर्यवंशी से पहले भी अजय देवगन और अक्षय कुमार कई फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। साल 1994 में 'सुहाग' फिल्म में पहली बार ये जोड़ी स्क्रीन पर नजर आई।
'सुहाग' फिल्म के बाद से अब तक कई मौके हुए जब अजय देवगन और अक्षय कुमार ने साथ में काम किया। दोनों की पर्सनैलिटी एक्शन और कॉमेडी दोनों ही जॉनर में फिट बैठती है। यही सबसे बड़ा कारण है कि इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। पढ़िए अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications