#14Years - एक साथ अमिताभ..अक्षय और अजय देवगन..फिल्म तो ब्लॉकबस्ट होनी ही थी
एक फिल्म में अगर अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन साथ में आ जाएं तो फिल्म तो धमाकेदार होगी इसमे कोई शक नहीं है और ऐसा हुआ भी। जी हां अगर ये फिल्म भूल भी गए हों तो हम आपको याद दिला दें कि फिल्म का नाम खाकी था और फिल्म भी बेहद शानदार थी। फिल्म कई अवार्ड में नॉमिनेट भी हुई थी।
खाकी फिल्म रिलीज हुए आज 14 साल हो गए लेकिन फिल्म में कई ऐसी बातें हैं जो लोग भूल नहीं पाएंगे जैसे अजय देवगन दिवानगी के बाद पहली बार निगेटिव रोल में नजर आए और शानदार लगे। फिल्म में ऐश्वर्या राय का भी निगेटिव किरदार था।

फिल्म आज भी लोगों को इस कदर याद है कि ट्विटर पर फैन्स फिल्म को याद कर रहे हैं। आज की तारीख में अजय देवगन, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन को एक फ्रेम में देखना बहुत ही बड़ी बात लगती है लेकिन पहले तीनों की ये फिल्म और साथ में ऐश्वर्या राय का बोनस किसी ट्रीट से कम नहीं था।
फिल्म में इतने सारे शानदार एक्टर्स हैं कि फिल्म के साथ कई मजेदार बातें भी हुईं। आगे की स्लाइड में पढ़िए कुछ दिलचस्प बातें जिसे पढ़कर आपको वाकई मजा आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











