बिकिनी में ऐश्वर्या और शर्टलेस अक्षय कुमार, सालों पहले की ये तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे
हाल ही में खबरें आ रही हैं कि अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन 8 सालों बाद फिर एक साथ नजर आ सकते हैं। जी हां, यह तो सभी जानते हैं कि फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या ने रजनीकांत के अपोजिट काम किया था। लिहाजा, खबरों में है कि रोबोट की सीक्वल 2.0 में भी ऐश एक खास कैमियो निभाने वाली हैं। बॉलीवुड की ये जोड़ी बहुत कम ही फिल्मों में देखने को मिली है और इन दोनों को साथ में काफी तारीफें भी मिल चुकी हैं।
[टाइगर श्रॉफ का एक और Dhamaka, शुरू हो गया काउंट डाउन, 'बागी' के बाद बनेंगे स्टूडेंट]
सूत्रों के अनुसार, ऐश ने अपना कैमियो शूट भी कर लिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन स्टारर यह फिल्म 2018 में ही रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

ये जोड़ी सालों पहले आई फिल्म खाकी और उसके बाद एक्शन रीप्ले में दिखी थी। दोनों ने साथ में सिर्फ दो ही फिल्में की हैं लेकिन इन दोनों को साथ में काफी पसंद किया गया है। इसी मौके पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं ऐश्वर्या और अक्षया बेहद पुराना और रोमैंटिक फोटोशूट, जिसमें अक्षय कुमार शर्टलेस दिख रहे हैं तो ऐश्वर्या बिकिनी में नजर आ रही हैं। आगे देखें अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की बेहद रोमैंटिक तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











