SCORE CARD: एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार Vs बजंरगी भाईजान में सलमान खान
अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म देखने के बाद आपको यकीन ही नहीं होगा कि एक इंसान कैसे फिल्म को हीरो बना सकता है। और वाकई इस फिल्म को आप बस देखते रह जाएंगे बिना पलक झपकाए।
और हमने एक बार फिर ऐसी फिल्मों पर रिसर्च करना शुरू की जिसमें एक कॉमन आदमी रातोंरात हज़ारों लाखों लोगों का हीरो बन गया। और अगर हमें कोई याद आया तो वो थे बजरंगी भाईजान - हमारे बजरंगी भाईजान, पाकिस्तान के बजरंगी भाईजान सबके बजरंगी भाईजान।
[एयरलिफ्ट के ये 10 सीन देख अक्षय को करिए सलाम]
लेकिन आपको एक दिलचस्प बात बताने का मन कर गया, वो ये कि एयरलिफ्ट में आपको अक्षय कुमार का नाम इतना याद नहीं रहेगा जितना फिल्म का। बात को ज़्यादा नहीं घुमाते हैं।
दरअसल, बजरंगी भाईजान और एयरलिफ्ट में ट्रीटमेंट के स्तर पर काफी ज़्यादा समानताएं थीं इसलिए हमें लगा कि एक स्कोर कार्ड तो होना ही चाहिए। तो बस कुछ मुद्दों पर हमने दोनों फिल्मों की तुलना की है। रिज़ल्ट आप खुद तय करिएगा -


Click it and Unblock the Notifications



