अक्षय कुमार की इस पहली एक्ट्रेस की एक झलक देखते ही मर मिटे थे फैंस, अब किस हाल में है हसीना

अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्मों के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं और इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन 30 साल अपने दे दिए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने कई सारी बड़ी-बड़ी और मशहूर हीरोइनों के साथ में भी काम किया हुआ है। खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म सौगंध से की और इस फिल्म में उनके साथ में मशहूर अभिनेत्री शांति प्रिया लीड रोल में नजर आई थी। शांतिप्रिया ने भी इसी फिल्म से अपना डेब्यू किया था।
पर्दे से अचानक गायब हुई थी शांति प्रिया
जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई वैसे ही अक्षय कुमार काफी ज्यादा लेट हो गए थे और उनके पास में कई सारी फिल्में आने लगी थी। तो वहीं अगर हम शांति प्रिया की बात करें तो वह कुछ फिल्मों को करने के बाद में परदे से पूरी तरीके से गायब हो चुकी थी। लेकिन आपको बता दें कि शांति प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है और अपने फैंस के साथ में अपनी तस्वीरों को शेयर करती हुई भी देखी जाती हैं। आज भी खूबसूरती में शांति प्रिया का कोई जवाब नहीं है।
1999 में एक्ट्रेस ने की थी मशहूर एक्टर सिद्धार्थ से शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शांति प्रिया ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया। इतना ही नहीं उन्हें वहां पर काफी अच्छी खासी सफलता भी प्राप्त हुई थी। लेकिन वह बॉलीवुड में कुछ खास लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाई थी। शांति प्रिया की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि 1999 में उन्होंने मशहूर एक्टर सिद्धार्थ के साथ में सात फेरे ले लिए थे। सिद्धार्थ के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें बाजीगर और वंश जैसी फिल्मों में देखा गया।
शांतिप्रिया पर टूट पड़ा था दुखों का पहाड़
इतना ही नहीं आपको बता दें कि शांति प्रिया की निजी जिंदगी कुछ खास नहीं रही और उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बता दें कि शादी के 5 साल के अंदर ही सिद्धार्थ को हार्टअटैक आया जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को 40 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। पति के जाने के बाद शांतिप्रिया बिल्कुल टूट चुकी थी और अपने दो बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की। बच्चों की परवरिश करने के लिए उन्होंने टेलीविजन शोज में छोटे-मोटे रोल भी किए थे और कुछ ही वक्त पहले एक्ट्रेस ने वेब सीरीज धरावी बैंक में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications