2018 से लेकर 2019 तक बुक, अक्षय कुमार की 7 बैक टू बैक फिल्में, ये होंगे असली खिलाड़ी
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी धमाकेदार फिल्मों और शानदार कॉन्सेप्ट की वजह से पहचाने जाते हैं। वहीं इस साल और 2019 में भी उनकी कई बड़ी फिल्में आ रही हैं। जिनमें हाउसफुल 4 से लेकर गोल्ड जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को लेकर अक्षय कुमार पर करोड़ों का दांव लगा हुआ है। अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों को काफी बड़े बजट पर तैयार किया जा रहा है। इसके चलते अक्षय की इन फिल्मों पर अच्छी-खासी कमाई करने का प्रेशर भी है।
[तीसरा ब्लॉकबस्टर Dhamaka, इनके आगे बड़े-बड़े हीरो भी फेल, जानकर चौंक जाएंगे आप!]
अक्षय कुमार को इंडस्ट्री का सबसे बैंकेबल स्टार मानें तो गलत नहीं होगा। उनकी आने वाली फिल्मों पर इतना पैसा लग रहा है कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे। बड़े बजट की इन फिल्मों के बाद जाहिर है कि उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्में बजट से दुगनी तिगुनी कमाई करेंगी। बता दें कि अक्षय कुमार की लगभग 5 बड़ी फिल्में आ रही हैं और ये सभी 100 करोड़ से भी ऊपर के बजट की फिल्में हैं।

5 अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के चलते अक्षय कुमार पर मार्केट में लगभग 700 करोड़ का दांव लगा हुआ है। जी हां, इसके बाद जाहिर तौर पर उनसे कम से कम इसकी दोगुनी कमाई की उम्मीद की जा रही है। आगे जानें कौन सी हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में और जानें इन फिल्मों का कुल बजट-


Click it and Unblock the Notifications