अक्षय कुमार की 2.0 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सलमान, शाहरुख, आमिर से रह गए काफी पीछे!
अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने अपने पहले हफ्ते में 139.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। लेकिन बता दें, यदि अक्षय कुमार के इस सुपरहिट फिल्म की तुलना सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की टॉप फिल्मों से की जाए, तो अक्षय कुमार 2.0 के साथ पहले हफ्ते में काफी पीछे रह गए हैं।
लेकिन 2.0 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन दिखाया है और उम्मीद की जा रही है यह लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकी रहेगी। दूसरे वीकेंड केदारनाथ की रिलीज के बावजूद फिल्म शानदार कलेक्शन करने वाली है। जाहिर है अक्षय कुमार और रजनीकांत के स्टारडम का फिल्म को काफी फायदा हुआ है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।

बहरहाल, आने वाले दिनों में 2.0 और भी रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। लेकिन फिलहाल एक हफ्ता के गणित पर नजर डालें तो सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख के बाद अक्षय कुमार ने भी अपने करियर का बेस्ट पहला हफ्ता दिया है। यहां नजर डालते हैं पांचों सुपरस्टार्स की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों पर-


Click it and Unblock the Notifications