बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी अक्षय कुमार का करोड़ों का खजाना, 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लंबी लाइन

बॅालीवुड के सबसे व्यस्त सुपरस्टार अक्षय कुमार के पास इस साल भी ऐसी कई फिल्में हैं जो कि लगातार थिएटर में देखी जाएगी। जहां अक्षय कुमार एक साल में 4 से 5 फिल्में लेकर आते है। वहीं इस बार अक्षय कुमार की फिल्मों की फेहरिस्त में 10 बहुप्रतिक्षित दमदार फिल्में हैं। साल 2021 में अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान भी सिनेमाघर से लेकर ओटीटी पर अपना जलवा कायम रखा।

Akshay Kumar

सूर्यवंशी, बेलबॅाटम और अतरंगी रे का रंग फैंस के दिल पर चढ़ा। सूर्यवंशी ने विश्व स्तर पर 300 करोड़ की कमाई की। वहीं इस साल जब कोरोना महामारी का प्रभाव कम होता दिख रहा है तो ऐसे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की लाइन को भी काफी लंबा कर लिया है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब किसी एक्टर के खाते में लाइन से 10 फिल्में पूरी तरह से रिलीज डेट और शूटिंग के लिहाज से पूरी तरह से तैयार है। चलिए आपको दिखाते हैं पूरी लिस्ट विस्तार से।

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे का नया पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ इसका ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। बच्चन पांडे फिल्म होली के दौरान 18 मार्च को रिलीज होगी। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के कई सारे लुक को देखकर यह कहना सही होगा कि यह पूरी तरह से एक मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म है। कृति सेनन और अक्षय कुमार की जोड़ी का रोमांस। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी बच्चन पांडे के साथ अक्षय स्क्रीन पर सारे रंग लेकर होली पर आयेंगे।

पृथ्वीराज

पृथ्वीराज

पृथ्वीराज पूरी तरह से बनकर तैयार है। कोरोना के कारण लगातार फिल्म टल रही है। जहां पहले यह लगा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में पृथ्वीराज रिलीज होगी। वहीं अब पृथ्वीराज की ऐतिहासिक कहानी के साथ 10 जून को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार बड़ी एंट्री लेने के लिए तैयार है। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज पृथ्वीराज में पराक्रम में अर्जुन, प्रतिज्ञा में भीष्म महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आयेंगे अक्षय कुमार। मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद भी फिल्म का अहम हिस्सा होंगे।

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर नजर आयेंगी। आनंद एल राय की यह फिल्म परिवार और रिश्तो की कहानी होगी। आनंद एल राय कहानी कहने में माहिर हैं। ऐसे में वह एक बार फिर एक खास मैसेज के साथ अक्षय कुमार और भूमि को साथ ला रहे हैं। अगस्त 2022 में यह फिल्म रिलीज होगी।

राम सेतु

राम सेतु

राम की कहानी को दिखाते हुए अक्षय कुमार नजर आयेंगे राम सेतु में। जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ अक्षय कुमार राम के एक अलग सफर पर दर्शकों को ले जायेंगे। अक्षय कुमार इसे अपने करियर की एक अनोखी फिल्म मानते हैं। दिवाली पर इसी साल फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई गई है।

मिशन सिंड्रेला

मिशन सिंड्रेला

तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म रत्सासन के हिंदी रीमेक मिशन सिंड्रेला पर अक्षय कुमार ने काम काफी पहले शुरू कर दिया है। साल 2018 में रिलीज इस तमिल सुपरहिट में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आयेंगी। अक्षय कुमार पुलिस की भूमिका में हैं जो कि साइको किलर स्कूल की लड़कियों की हत्या करने वाले की खोज करता है। इसकी रिलीज डेट की अभी जानकारी सामने नहीं आयी है।

गोरखा

गोरखा

जनरल इयान कारडोजो की बायोपिक गोरखा में नजर आयेंगे अक्षय कुमार। अक्षय कुमार की यह एक्शन और ड्रामा से लबरेज फिल्म को लेकर अभी कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन फिल्म का पोस्टर गवाही दे रहा है कि अक्षय की इंटेंस भूमिका दमदार होगी।

सेल्फी

सेल्फी

मलयालम कॉमेडी ड्रामा ड्राइवर लाइसेंस का हिंदी रीमेक होगी सेल्फी। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने हाल ही में इसका एक छोटा सा टीजर और पोस्टर रिलीज किया। दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। जल्द इसकी शूटिंग का आगाज होगा।

ओएमजी 2

ओएमजी 2

ओएमजी 2 में अक्षय कुमार का लुक आने के साथ ही इंटरनेट पर छा गया। साल 2012 में रिलीज हुई ओह माय गॅाय का दूसरा भाग है यह फिल्म। भगवान शिव के लुक में अक्षय कुमार का शूटिंग से जुड़ा गेटअप भी सामने आ चुका है। हालांकि इसकी रिलीज तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां

टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार ने कुछ दिन पहले एक्शन से भरा एक टीजर रिलीज किया। यह जानकारी दी कि वह बड़े मियां छोटे मियां में एक साथ नजर आयेंगे।इसी नाम से साल 1998 में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म रिलीज हो चुकी है जो कि कॉमेडी से भरपूर रही।। इसकी शूटिंग भी अभी बाकी है।

द एंड बड़ी एक्शन वेब सीरीज

द एंड बड़ी एक्शन वेब सीरीज

इन सारी फिल्मों के बीच अक्षय कुमार की पहली ओटीटी सीरीज द एंड भी साल 2023 पर अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार का एक्शन और सस्पेंस से भरी इस सीरीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैंं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X