10 क्लैश के 'बादशाह' हैं अक्षय कुमार.. इस बार पलट गया गेम.. अब होगा 'महाक्लैश'
हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीज डेट एनाउंस हो गई है। काफी मुश्किलों के बाद फिल्म 25 जनवरी को रिलीज की जा रही है। वहीं ये रिलीज डेट अक्षय कुमार के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। अक्षय कुमार की फिल्म के बिजनेस का भारी नुकसान हो सकता है।
[2018 में ये Khan करेंगे सबकी छुट्टी.. आ रही हैं 4 ऐसी फिल्में.. #Proof]
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन, पद्मावत के एक दिन बाद यानी 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। वहीं पद्मावत को हुई कॉन्ट्रोवर्सी और बवाल के बाद लोगो में पद्मावत को लेकर अच्छी-खासी जिज्ञासा है और ट्रेलर को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स को देखते हुए य कहना गलत नहीं होगा कि पद्मावत के आगे कोई फिल्म टिक नहीं पाएगी।

बता दें कि काफी मुश्किलों के गुजरने के बाद हाल ही में पद्मावती का नाम बदलकर पद्मावत करने की शर्त पर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास किया है। आज फिल्म की रिलीज डेट एनाउंस हुई है जो अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन के क्लैश कर रही है। वहीं अक्षय कुमार के लिए ये पहली बार नहीं है, आगे जानें कैसे उनकी कई बड़ी फिल्में ऐसी ही महाक्लैश से गुजरती आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











