प्रभास की आदिपुरुष, सलमान की टाइगर 3, अक्षय कुमार के साथ बड़ी टक्कर, साल 2022 की पूरी List
कोरोना की दूसरी लहर के बीच लंबे इंतजार के बाद फिर से सिनेमाघर खोलने का फैसला लिया जा चुका है। 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। इसकी घोषणा होने के साथ कई बड़े निर्माताओं ने बैक टू बैक अपनी फिल्मों की रिलीज की घोषणा कर दी। इस साल के साथ सबसे दिलचस्प फैंस के लिए आने वाला साल होने वाला है।
जहां पर प्रभास की आदिपुरुष, सलमान खान की टाइगर 3 और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के साथ और भी करोड़ों के बजट के साथ बन रही फिल्में रिलीज के लिए तैयार है साथ ही इन सभी की वो तारीख भी सामने आ गई है जहां पर यह सभी फिल्में करोड़ों कमाने के लिए तैयार हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की 400 करोड़ के बजट के साथ बन रही फिल्म आदिपुरुष 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी,तमिल, तेलुगु के साथ साउथ सिनेमा के साथ हिंदी दर्शकों पर भी जादू चलाएगी। रामायण की कहानी पर इस फिल्म को बनाया जा रहा है।
राम की भूमिका में प्रभास और सैफ अली खान रावण की भूमिका में होंगे। दिलचस्प ये है कि अक्षय कुमार की रक्षाबंधन भी 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है। स्वंतत्रता दिवस के वीकेंड पर प्रभास और अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों को फिक्स करा लिया है। सिनेमाघर में इन दोनों फिल्मों पर भारी क्लैश देखने को मिलेगा।

राधे श्याम- 14 जनवरी 2022, केजीएफ 2- 14 अप्रैल 2022
14 जनवरी 2022 को प्रभास की राधे श्याम रिलीज होगी। जो कि एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। सुपरस्टार यश की केजीएफ 2 भी 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने जा रही है। पहले भी इस फिल्म को इसी तारीख के लिए रखा गया था। लेकिन कोरोना के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। मेकर्स को कई प्रस्ताव ओटीटी की तरफ से भी रिलीज करने को लेकर दिए गए। लेकिन यश, संजय दत्त्, प्रकाश राज, रवीना टंडन की इस फिल्म को सिनेमाघर के लिए बुक कर लिया गया है।

दिवाली पर रामसेतु, शाहरुख खान की पठान भी दिवाली
साल 2022 की दिवाली पर अक्षय कुमार रामसेतु को लेकर आ रहे हैं। दिवाली को भारत में भगवान राम के अयोध्या आने की खुशी पर मनाए जाने वाला पर्व है। इसी को देखते हुए अक्षय कुमार ने भी दिवाली पर रामसेतु को लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने बीते साल दिवाली पर ही रामसेतु का पोस्टर रिलीज कर इस फिल्म की जानकारी दी थी। अब इसे साल 2022 दिवाली पर ही रिलीज किया जाएगा।शाहरुख खान की पठान भी भी दिवाली पर रिलीज होकर अक्षय कुमार की रामसेतु से टक्कर ले सकती है

22 जनवरी पृथ्वीराज, 4 मार्च 2 को बच्चन पांडे, क्रिसमस पर गणपत
अक्षय कुमार तो अपनी फिल्मों की लंबी कतार लेकर आ रहे हैं। 22 जनवरी को अक्षय कुमार की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज रिलीज होगी। इसी के बाद 4 मार्च 2022 को कॅामेडी फिल्म बच्चन पांडे रिलीज करेंगे अक्षय कुमार।वहीं क्रिसमस पर यानी कि साल 2022 के अंत में टाइगर श्रॅाफ अपनी फिल्म गणपत को रिलीज करेंगे।

टाइगर 3 को ईद पर रिलीज और आरआरआर
सलमान खान की टाइगर 3 को ईद पर रिलीज होना ही है। सलमान खान लगातार टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे है। ईद से पहले फिल्म का पहला पोस्टर और तय तारीख की घोषणा की जाएगी। राजामौली की आरआरआर भी ईद पर रिलीज हो सकती है। सिनेमाघर खुलने की घोषणा के साथ ही साल 2022 की ईद, दिवाली और क्रिसमस पर बिग स्टार्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज की घोषणा कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications