अक्कीनेनी नागार्जुन ने 8 साल के अंदर रचाई दो शादियां और 2 बेटे... कमाल है पर्सनल लाइफ

'मास' फिल्म के हीरो कहीं जाने वाले नागार्जुन को कौन ही भूल सकता है। वह आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इतना ही नहीं साउथ इंडस्ट्री के अलावा वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन क्या आप अक्कीनेनी नागार्जुन के परिवार के बारे में जानते हैं? एक्टर ने 8 साल के अंदर दो शादियां रचाई।
आखिर कौन है नागार्जुन के अपने बेटे?
दरअसल आपको बता दें कि नागार्जुन के बच्चों को लेकर फैंस काफी ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं। कई बार तो लोग गूगल पर भी सवाल करते हुए नजर आते हैं कि आखिरकार नागार्जुन का असली बेटा कौन सा है। तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्कीनेनी नागार्जुन का जन्म अक्कीनेनी नागेश्वर राव के घर चेन्नई में हुआ। नागार्जुन ने पहली शादी साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबाती से रचाई।
नागार्जुन की पहली पत्नी
लक्ष्मी के साथ में अक्कीनेनी नागार्जुन का रिश्ता सिर्फ 6 साल तक चला और साल 1990 में दोनों का तलाक हो गया था। इस शादी से नागार्जुन को एक बेटा नागा चैतन्य हुआ। जिनको बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के पहले पति के रूप में भी जाना जाता है। नागा चैतन्य की मां लक्ष्मी पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हुआ करती थी और तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती की सगी बहन की मानी जाती है।
नागार्जुन के दो बेटे
लेकिन आपको बता दें कि नागार्जुन के तलाक के 2 साल बाद उन्होंने 1992 में एंग्लो इंडियन एक्ट्रेस अमाला मुखर्जी के साथ में शादी रचा ली थी। उन दोनों का भी एक बेटा है जिसका नाम अखिल अक्कीनेनी है और वह पिता की तरह ही एक मशहूर एक्टर बन चुका है। इसी के नाते नागा चैतन्य और अखिल सौतेले भाई माने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











