अजय देवगन ने तीसरी बार जीता बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार- अब तक 4 अभिनेता हैं इस लिस्ट में शामिल
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है और अजय देवगन ने तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया है। उन्हें फिल्म तान्हाजी के लिए यह सम्मान दिया गया है। खास बात है कि इसी के साथ वो ऐसे चौथे भारतीय अभिनेता बन चुके हैं, जिन्होंने अब तक तीन या तीन से ज्यादा बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले कलाकारों में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और ममूटी के बाद अजय देवगन शामिल हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। बता दें, इस साल फिल्म तान्हाजी को तीन अलग अलग कैटेगरी में अवार्ड मिले हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर अजय देवगन ने कहा, "मैं तन्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं, जिन्होंने सोरारई पोट्रु के लिए जीता है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, सबसे बढ़कर मेरी रचनात्मक टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का। मैं अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को बधाई।"

तीसरा नेशनल अवार्ड
अजय देवगन को इन तीन फिल्मों के लिए मिला है सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार-
जख्म (1998)
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
तान्हाजी: द अनसंग वारियर (2020)

चार राष्ट्रीय पुरस्कार
अमिताभ बच्चन को इन चार फिल्मों के लिए मिला है सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार-
अग्निपथ (1990)
ब्लैक (2005)
पा (2009)
पीकू (2015)

कमल हासन- 3 राष्ट्रीय पुरस्कार
वहीं, दिग्गज अभिनेता कमल हासन को इन फिल्मों के लिए मिला है सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कार-
मूंद्रम पिराई (1983)
नायकन (1988)
इंडियन (1996)

ममूटी- 3 राष्ट्रीय पुरस्कार
सुपरस्टार ममूटी को इन फिल्मों के लिए मिल चुका है सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार-
डॉ बाबा साहेब अंबेडकर (1999)
विधेयन और पोंथान माडा (1994)
ओरू वदक्कन वीरगाथा और मथिलुकल (1989)

सूर्या ने भी जीता अवार्ड
इस साल अजय देवगन के साथ सूर्या ने भी फिल्म सोरारई पोट्रू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड जीता है। साल 2020 में आई इस तमिल फिल्म को बहुत पसंद किया गया है.. और जल्द ही इसका हिंदी रीमेक भी बनने वाला है, जिसमें मुख्य किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











