इस हसीना की खूबसूरती में ऐसे खो गए थे Ajay Devgn, सिगरेट से जला लिया था अपना मुंह, आज भी है निशान

Ajay Devgn Video: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम 3' की रिलीज का आनंद उठा रहे हैं। फिल्म को उनके फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। इस बीच अजय देवगन का एक ऐसा वीडियो आया है, जिसमें वो एक एक्ट्रेस के लिए अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं।
Ajay Devgn की कई फिल्मों ने किया कमाल
अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं और उनकी फिल्मों का अक्सर उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। बतौर एक्टर उन्होंने अपने करियर में फूल और कांटे, जिगर, विजयपथ, दिलजले, इश्क और जख्म जैसी फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर भी वो काफी सुर्खियों में रहे हैं।
Ajay Devgn का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा
बीते समय की खबरों की मानें तो अजय देवगन करिश्मा कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे। उनका रिश्ता तीन साल तक चला। अजय कथित तौर पर रवीना टंडन के साथ भी रिलेशनशिप में थे, लेकिन करिश्मा की वजह से उन्हें ब्रेकअप करना पड़ा। यही नहीं, अजय का दिल मनीषा कोइराला पर भी आया और मनीषा की वजह से ही अजय ने करिश्मा से ब्रेकअप कर लिया था। मनीषा और अजय ने कच्चे धागे, हिंदुस्तान की कसम, कंपनी, लज्जा, धनवान जैसी कई फिल्में कीं। हालांकि, इनमें से किसी भी अफवाह की पुष्टि नहीं हुई है।
Ajay Devgn ने काजोल को बनाया हमसफर
अजय देवगन को 1995 की फिल्म गुंडाराज के दौरान काजोल में फिर से प्यार मिला। उन्होंने इश्क, हलचल, दिल क्या करे, प्यार तो होना ही था आदि में साथ काम किया। 1999 में उन्होंने खुशी-खुशी शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं, नीसा और युग।
इस हसीना की खूबसूरती में सुधबुध खो बैठे Ajay Devgn
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती में अजय देवगन इतने खो गए थे कि खुद को जला बैठे थे। अजय ने टोटल धमाल के प्रमोशन के दौरान एक टॉक शो में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने 2001 में आई फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार के' के सेट से एक मजेदार घटना का जिक्र किया।
अजय ने बताया कि वह टीम के साथ स्मोकिंग और ड्रिंक कर रहे थे, तभी माधुरी दीक्षित उनके सामने आईं। वह इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि अजय उनकी खूबसूरती में खो बैठे और गलती से सिगरेट से अपना चेहरा जला बैठे। यह सुनकर माधुरी भी हैरान हो गईं और अजय खुद भी हंस पड़े।


Click it and Unblock the Notifications