अजय देवगन ने कर दिया Dhamaka, अक्षय कुमार भी ताबड़तोड़, अब इस सुपरस्टार ने मचाया हंगामा
2016 में पाकिस्तान ने एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला करवाया था। इस हमले में करीब 18 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर ऐसा जवाब दिया कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। इसी ऐतिहासिक घटना को 'उरी' के जरिए पर्दे पर उतारा है निर्देशक आदित्य धर ने। ये फिल्म आज रिलीज हो गई है और इसे जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफें मिल रहीं हैं अभिनेता विक्की कौशल को।
[2019 Dhamaka: सलमान खान ने रिलीज किया First Look, 4 साल बाद देखकर चौंक जाएंगे आप]
विक्की ने इस फिल्म में मेजर विहान शेरगिल का किरदार निभाया है.. वे फिल्म के एक-एक सीन में ऑडिएंस को भा गए हैं। इस फिल्म में न सिर्फ सच्चे देशभक्त का किरदार निभाया है बल्कि उनके हर इमोशन ने ऑडिएंस को साथ में हंसाया-रुलाया है। इस फिल्म में ज्यादातर फोकस वॉर हीरो बने विक्की कौशल के पर ही है। न सिर्फ विक्की का अभिनय और उरी की कहानी बल्कि ऑडिएंस को विक्की आर्मी यूनिफॉर्म में भी बड़े भा गए हैं।

वहीं भाए भी क्यों न आर्मी यूनिफॉर्म की बात ही अलग है। जज्बा, शान और देशभक्ति से जुड़ी ये यूनीफॉर्म फिल्म स्टार्स से भी वही इमोशन मांगती है। वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स आज तक फिल्मों में आर्मी यूनीफॉर्म में नजर आ चुके हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने पहनी आर्मी यूनिफॉर्म और जानें उनके इन यादगार किरदारों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications