9 साल- आज भी अजय देवगन हैं 'सिंघम', 20 करोड़ में बनी थी ये ब्लॉकबस्टर, रिकॉर्डतोड़ कमाई
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी जब 'सिंघम' लेकर आई थी, लोगों को अंदाजा नहीं था कि फिल्म इसी बड़ी हिट साबित होगी। खास बात यह भी थी कि ठीक एक साथ पहले ही सलमान खान की फिल्म 'दबंग' आई थी, जिसमें सलमान पुलिस अफसर बने दिखाई दिये थे और खूब एक्शन सीन्स थे। लिहाजा, सिंघम और दबंग भी लगातार तुलना की जा रही थी।
लेकिन जब सिंघम रिलीज हुई, तो लोगों के फिल्म को हाथों हाथ ले लिया। इस फिल्म के साथ अजय देवगन को एक ऐसी टाइटल दे दी गई, जो आज भी उनके नाम के साथ जुड़ी है। फिल्म को रिलीज हुए आज 9 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक अजय देवगन को बॉलीवुड का सिंघम कहा जाता है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम की कहानी है.. कि किस तरह वो समाज से भ्रष्टाचार को मिटाता है। फिल्म में अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य किरदारों में थे। यह तमिल फिल्म 'सिंगम' की हिंदी रीमेक थी।


Click it and Unblock the Notifications











