..................... Ajay Devgn's Taanaji The Unsung warrior full starcast - Saif Ali Khan, Kajol, Salman Khan, Aishwarya Rai - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की तानाजी की धमाकेदार स्टारकास्ट - सलमान खान, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय से सैफ अली खान तक

अजय देवगन की तानाजी हर दिन बड़ी होती जा रही है। फिल्म पर काम तेज़ी से चल रहा है। फिल्म 22 नवंबर 2019 की रिलीज़ की तैयारी कर रही है, हालांकि अजय देवगन ने तय किया है कि जब तक फिल्म का 60 प्रतिशत काम पूरा नहीं हो जाता है तब तक वो फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं अनाउंस करेंगे। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ओम राउत।

गौरतलब है कि तानाजी की कथाएं, मराठी बच्चे अपनी इतिहास की किताबों में पढ़ते हैं लेकिन इसके अलावा कोई उनके बलिदान को नहीं जानता है। जबकि उनकी कहानी जानना भी लोगों के लिए उतनी ही ज़रूरी है जितनी कि वीर शिवाजी की। तानाजी, शिवाजी के राज्य में एक सैनिक थे।

ajay-devgn-s-taanaji-the-unsung-warrior-full-starcast-saif-ali-khan-kajol-salman-khan-aishwarya-rai

शिवाजी ने उन्हें सिंहगढ़ का किला जीतने का काम सौंपा था। तानाजी, अपने मामा शीलार और भाई सूर्याजी के साथ किला फतह करने गए। उनका मोर्चा अपने सैनिकों के साथ किले के पास पहुंचा जिसे उस वक्त कोंढन का किला कहा जाता था। एक छिपकली की मदद से उन्हें किले की ऊंचाई नापी।

इसके बाद सारे सैनिक रस्सियों के सहारे किले पर चढ़ने लगे। ये किला, राजा जय सिंह की विरासत का था और इसकी रखवाली करते थे मुगल सैनिक उदय भान सिंह राठौड़। अचानक से मराठाओं की फौज देखकर मुग़ल सैनिक घबरा गए। एक घमासान युद्ध हुआ जिसमें तानाजी शहीद हुए।

उनकी मौत की खबर सुनकर मराठी सैनिक घबरा गए और उन्हीं रस्सियों के सहारे नीचे उतरने लगे जिनके सहारे वो किले पर चढ़े थे। इस समय युद्ध की स्थिति देखते हुए शीलार मामा ने सारी रस्सियों को काटने का आदेश दे दिया और सैनिकों को अपनी जान बचाने के लिए युद्ध करना ही पड़ा।

तानाजी के भाई सूर्याजी की अगुआई में मराठाओं ने किला जीत लिया। बाद में वीर शिवाजी में तानाजी के सम्मान में इस किले का नाम सिंहगढ़ का किला रख दिया। मिलिए तानाजी की पूरी स्टारकास्ट से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X