इनके साथ अजय देवगन रहे सुपरहिट..मिला पूरा Entertainment!

अजय देवगन की फिल्म शिवाय रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में साएशा और एकिरा के साथ अजय की जोड़ी कैसी रहेगी ये तो फिल्म के बाद पता चलेगा लेकिन देखिए किन एक्ट्रेसेस के साथ अजय देवगन को लोगो ने पसंद किया।

By Shweta

अजय देवगन एक ऐसे स्टार जो फिल्म में हो तो बाकी फिल्म में कौन है कौन नही फर्क नहीं पड़ता। उन्हें फैन्स उनके रोमांटिक डॉयलग्स या अच्छे अच्छे लोकेशन पर रोमांटिक गानों के लिए नहीं प्यार करते। उनका रोमांस करने का भी अलग ही अंदाज होता है।रियल लाइफ में भी वो बहुत अनसोशल हैं और बस अपने काम से मतलब रखने वाले हैं।

[अजय देवगन की 'शिवाय'.. राजू चाचा नहीं, बनना होगा सिंघम.. FINAL है]

भले उन्होंने शादी खुद के ठीक उलट काजोल से की हो। अजय देवगन जितने अनसोशल हैं काजोल उतनी ही सोशल। अजय देवगन बोल दें तो गनीमत और काजोल शांत दिख जाए तो। खैर, हम यहां बात कर रहे हैं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में। अजय देवगन काजोल के साथ अच्छे लगे ही लेकिन उनके अलावा भी कई और एक्ट्रेसेस के साथ वो बहुत अच्छे लगे।जानिए कौन सी एक्ट्रेसेस के साथ काजोल लगे परफेक्ट।

[अजय देवगन का 'रामबाण'..जो कभी खाली नहीं जाता..हमेशा सुपरहिट!]

मधु के साथ अजय देवगन फूल और कांटे में नजर आए और इसमें अजय देवगन और उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी लोगों ने किया।

Madhoo

अजय देवगन और काजोल पहली बार हलचल फिल्म में साथ में नजर आए जो काफी रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म के बाद ही और अजय देवगन और काजोल की दोस्ती भी हुई और दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया।

सिर्फ फिल्मों में नहीं इसके बाद रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया और दोनों शादी के बंधन में बंधे।

करीना कपूर के साथ अजय देवगन ओमकारा और गोलमाल मे नजर आए और लोगों ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया

करिश्मा कपूर के साथ अजय देवगन की अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी लेकिन साथ ही बाद में दोनो का मनमुटाव हो गया।दोनों साथ में संग्राम, जिगर, शक्तिमान जैसी फिल्में कर चुके हैं।

रवीना टंडन और अजय देवगन की जोड़ी भी काफी हिट रही। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी और किसी जमाने में ये जोड़ी बेस्ट जोड़ियों में एक थी।

अजय देवगन और ऐश्वर्या राय एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं। हम दिल दे चुके सनम , रेनकोट जैसी फिल्मों में दोनों साथ में दिख चुके हैं।

एकिरा कार के साथ ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री का आलम ये है कि अजय देवगन पहली बार किसिंग सीन देते भी नजर आएंगे। लोगों को इनकी केमेस्ट्री कितनी पसंद आएगी ये तो फिल्म के बाद पता चलेगा।

फिल्म में एकिरा कार के अलावा साएशा सहगल भी हैं और अजय देवगन के साथ उनकी आधी उम्र की ये एक्ट्रेस कैसी लगेंगी ये भी जल्द ही पता चल जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X