अजय देवगन का 'रामबाण'..जो कभी खाली नहीं जाता..हमेशा सुपरहिट!

By Shweta

अजय देवगन ऐसे कलाकार हैं जो कुछ भी कर लें बस फैन्स पसंद करते हैं।उनकी अगली फिल्म शिवाय बस रिलीज होने ही वाली है कुछ दिनों में और मजेदार बात ये है कि शिवाय उनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं क्योंकि फिल्म में अजय देवगन का एक्शन देखने को मिलेगा।अजय देवगन के लिए ये राह उतनी आसान नहीं है कि क्योंकि बागी में टाइगर श्रॉफ ने जिस लेवल का एक्शन किया उसके हर एक्शन फिल्म से उसी तरह की एक्शन की उम्मीद की जाने लगी है।

[एक सुपरस्टार एक्टर जब बना हॉलीवुड विलेन..वो भी एक..दो नहीं पांच बार!]

अजय देवगन अपनी पहली ही फिल्म से एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में शानदार एक्शन किया है। शिवाय से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि उसके ट्रेलर के आने के बाद से ये और भी साफ हो गया है कि अजय देवगन की इस फिल्म में वो सबकुछ है जो अजय देवगन की फिल्मों में लोग देखना पसंद करते हैं।

Ajay Devgn

सिंघम में भी एक्शन करते अजय देवगन बेहतरीन लगे थे। पुलिस ऑफिसर के रोल में एक्शन करते अजय देवगन को लोगों ने परदे पर खूब सराहा था।

गंगाजल अजय देवगन की सबसे ज्यादा सराही जाने वाली फिल्मों में से एक है। प्रकाश झा की इस फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। इसमें भी उन्होंने शानदार एक्शन किया था।

जिगर में अजय देवगन के ऑपोजिट करिश्मा कपूर थीं और इस फिल्म में अजय देवगन ने कराटे और मार्शल आर्ट्स भी खूब किया था।

अजय देवगन ने खासकर अपने करियर की शुरूआत में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में की। विजयपथ में भी उनका किरदार बहुत ही पसंद किया था और इसमें भी एक्शन की भरमार थी।

फूल और कांटे अजय देवगन की डेब्यू फिल्म थी और इस फिल्म में उन्होंने एंट्री ही स्टंट के साथ की थी और इसके बाद धमाकेदार एक्शन लोगों को देखने मिली थी।पहली ही फिल्म से अजय देवगन अपनी पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में बनाने में सफल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X