#ProofPics - अजय देवगन की आखें ही रोमांस के लिए काफी हैं..
अजय देवगन की आने वाली फिल्म शिवाय का उनके फैन्स इंतजार कर रहे हैं। हर दिन इस फिल्म के बारे में कुछ ना कुछ नया आते ही रहता है। अब नई बात शिवाय के बारे में आई की इसमें अजय देवगन का किसिंग सीन भी होगा।
[इस मामले में अक्षय कुमार, शाहरूख के बच्चे निकले उनसे आगे..और भी कई शामिल!]
अजय देवगन पहली बार किसी फिल्म में किसिंग सीन देते नजर आएंगे। इसके पहले उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। अब इस फिल्म में अजय देवगन को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी ये तो फिल्म आने के बाद पता चलेगा लेकिन इतना जरूर है कि अजय देवगन की आखें ही रोमांटिक सीन के लिए काफी हैं।

अजय देवगन और ऐश्वर्या राय का हम दिल दे चुके सनम का सीन तो याद होगा जब वो ट्रेन में होते हैं और उनके पास टिकट नहीं होता। बिना किसी किसिंग सीन के ही वो बेहतरीन रोमांटिक सीन है।
अजय देवगन और मनीषा कोईराला की एक फिल्म आई थी महबूबा में। उसमें अजय देवगन और मनीषा कोईराला का बेहतरीन रोमांस था। दोनों की इस तस्वीर को देखकर आप भी कहेंगे कि अजय देवगन ने तो शाहरूख खान को भी पीछे छोड़ दिया।
अब अोमकारा को ही देख लीजिए। ओमकारा में अजय देवगन और करीना कपूर का रोमांटिक और इंटिमेट सीन था। इसमें ना तो किस था ना बोल्ड अंदाज लेकिन अजय देवगन और करीना कपूर दोनों ही साथ में बहुत अच्छे लगे और ये रोमांटिक सीन भी लोगों को पसंद आया था।
सत्याग्रह में भी अजय देवगन और करीना कपूर का रोमांस लोगों को काफी पसंद आया था। अजय देवगन और करीना कपूर साथ में कई फिल्में कर चुके हैं।
काजोल के साथ प्यार तो होना ही था में अजय देवगन का काफी क्यूट रोमांस था। इस फिल्म के बाद से लोगों ने दोनों को पसंद करना शुरू किया था।
काजोल के साथ अजय देवगन ने जितनी फिल्मों में काम किया हर फिल्म में दोनों शानदार लगे।यू मी और हम फिल्म भले ना चली हो लेकिन काजोल और अजय देवगन को इस अंदाज में रोमांस करते लोगों पसंद किया था।
वन्स अपॉन ए मुंबई में कंगना रनौत और अजय देवगन का आखों ही आखों वाला रोमांस। दोनों का ये रोमांस देखने लायक था।


Click it and Unblock the Notifications






