तानाजी के बाद मैदान होगी अजय देवगन की तगड़ी बायोपिक, रियल हीरो की सुपरहिट कहानी Leak
अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर साल 2020 की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई है। इस फिल्म के 250 करोड़ का बिजनेस किए जाने की उम्मीद की जा रही है।
इस फिल्म के बाद अजय देवगन की अगली रिलीज है मैदान। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। 27 नंवबर को रिलीज होने वाली मैदान की 50 प्रतिशत से अधिक शूटिंग पूरी की जा चुकी है।

भारतीय टीम के फुटबॅाल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका अजय निभा रहे हैं। पहली बार अजय अपने करियर में खेल से जुड़ी कोई बायोपिक करने जा रहे हैं। अजय के साथ फिल्म मेें प्रियामणि, गजराज राव और बोमन ईरानी दिखाई देंगे। इस फिल्म को भी अजय की इस साल की दूसरी सुपरहिट फिल्म कहना गलत नहीं होगा। इसकी वजह है फिल्म की कहानी जो कि लीक हुई है। यहां पढ़िए डिटेल रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications