अजय देवगन- शाहिद कपूर, तापसी पन्नू -रणवीर सिंह का तूफानी खेल, 5 बड़ी स्पोर्ट्स फिल्में, डिटेल
कोरोना महामारी के दौरान भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रही हैं जो कि सबसे अधिक चर्चा में रही है। खासकर खेल पर आधारित फिल्मों का हमेशा से ही हिंदी सिनेमा पर फोकस रहा है। सुल्तान, दंगल, भाग मिल्खा भाग,मैरीकॅाम जैसी फिल्मों ने खेल आधारित असली कहानियों की दिलचस्पी दर्शकों के बीच बढ़ाई है।
फरहान अख्तर की तूफान हाल ही में रिलीज हुई है। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के बाद से एक बार फिर से खेल आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों की एक नई फेहरिस्त सामने आयी है। जो कि ये बता रही है कि अजय देवगन से लेकर शाहिद कपूर और तापसी पन्नू तक।

हर कोई खेल आधारित कहानी को लेकर साल 2021 से साल 2022 तक सिनेमा घर से लेकर ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ये सभी फिल्में साल 2021-2022 की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। चलिए ज्यादा समय ना लेते हुए आपको दिखाते हैं उन फिल्मों के नाम।

शाहिद कपूर , जर्सी
शाहिद कपूर एक बार फिर से तेलुगू फिल्म के हिंदी वर्जन में नजर आयेंगे। अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक कबीर सिंह करने के बाद शाहिद कपूर जर्सी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर रिटायर्ड क्रिकेटर की भूमिक निभायेंगे। फिलहाल इसकी रिलीज दिवाली 2021 रखी गई है। कोरोना को देखते हुए इसकी रिलीज तारीख में बदलाव होता है या नहीं इस पर जानकारी अभी नहीं आयी है। मृणाल ठाकुर भी इस फिल्म में हैं। ये कहानी अर्जुन नाम के एक असफल क्रिकेटर के बारे में है। जो अपने बेटे की ख्वाहिश पूरा करने के लिए फिर से खेल में वापसी करता है। इसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है।

अजय देवगन, मैदान
फुटबॅाल खेलते हुए दिखाई देंगे अजय देवगन। ये फिल्म फुटबॅाल खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है। फुटबॅाल को एक प्रमुख समय के इसमें दिखाया गया है। अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी भी नजर आयेंगे। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। सिनेमाघर के भी खुलने का इंतजार मेकर्स कर रहे हैं।

तापसी पन्नू, रश्मि रॉकेट
तापसी पन्नूरश्मि रॉकेट में पूरी फिल्म की जिम्मेदारी उठा रही हैं। तापसी पन्नू के करियर की एक और बड़ी फिल्म साबित होने वाली है रश्मि रॅाकेट। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। तापसी पन्नू ने इस फिल्म के लिए ऐथलेटिक स्तर की ट्रेनिंग भी ली है। शूटिंग हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तापसी इस फिल्म में अपने लुक से सभी को हैरान करने वाली हैं। साथ ही उनकी शरीर पर की गई मेहनत भी फिल्म की यूएसपी होगी। सिनेमाघर के पूरी तरह से खुलने के इंतजार के बीच इसकी रिलीज तारीख की घोषणा जल्द की जा सकती है। इसी साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज हो सकती है। तापसी पन्नू इसक बाद एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म करने वाली हैं जो कि बायोपिक शाबास मिठू होगी।

विजय देवरकोंडा, लाइगर
साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा लाइगर से बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे भी नजर आयेंगी। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस का उत्साह आसमान पर है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन पुरी जगन्नाथ कर रहे है। इस फिल्म को पांंच भाषाओं यानी कि हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज किया जाएगा। ये एक बॅाक्सर की कहानी है। लाइगर का मतलब है लायन और टाइगर के मेल से बना हुआ, इसी से आप समझ सकते हैं कि फिल्म का लेवल क्या होने वाला है। ये फिल्म में साल 2021 के अंत या फिर 2022 तक रिलीज की घोषणा की जा सकती है।

रणवीर सिंह, 83
रणवीर सिंह की 83 पूरी तरह से बनकर तैयार है। पिछले साल रिलीज होने वाली ये फिल्म इस साल रिलीज की तैयारी में है। ये फिल्म विश्व कप विजेता भारत के 1983 के वर्ल्ड कप पर बेस्ड है। दीपिका पादुकोण भी है फिल्म में। भारत के लोकप्रिय पूर्व क्रिकेटर और कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं रणवीर सिंह। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इसके लिए कबीर खान सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जो अब मुमकिन होता दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications