कॉलेज में 'अजय गैंग'..फराह ने कहा ओवर रेटेड स्टार!
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपने दमदार अभिनय से लगभग दो दशक से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं लेकिन कम लोगों को पता होगा कि वह पहले निर्देशक बनना चाहते थे।
अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है। घर में फिल्मी माहौल के होने कारण अजय देवगन का झुकाव भी फिल्मों की ओर हो गया और वह फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे। उन्होंने बैचलर तक की पढ़ाई मुंबई के मिठी भाई कॉलेज से पूरी की। इसके बाद वह फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे।
[Bday SpcL: अजय देवगन के लिए लड़ीं करिश्मा-रवीना लेकिन भा गई काजोल...]
इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुयी जो उन दिनों नई फिल्म ‘फूल और कांटे'के निर्माण में व्यस्त थे।एक्शन हीरो से लेकर कॉमेडी किंग बनने वाले इस एक्टर ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं।
इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के सामने अच्छे अच्छे सितारे हिल जाते हैं। आइये आज आपको बताते हैं अजय देवगन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें और सिक्रेट्स।


Click it and Unblock the Notifications
