अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, प्रभास समेत जून 2023 में इन सितारों की फिल्में थियेटर में होगीं रिलीज, देंखे लिस्ट

bollywood-movies-to-release-in-theatres-in-june-2023

Upcoming Bollywood movies in June 2023: जून का महीना शुरु होने ही वाला है और दिलचस्प बात है कि कई बिग बजट बहुप्रतीक्षित फिल्में इस महीने रिलीज होने को तैयार हैं। कुछ फिल्में सीधे ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं, जबकि कुछ बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

कहना गलत नहीं होगा जून में रिलीज होने वाली फिल्मों से ना सिर्फ फैंस को, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी काफी उम्मीदें हैं। प्रभास की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष से लेकर अजय देवगन की मैदान तक.. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर सकती हैं।

यहां देंखे जून में थियेटर में आने वाली फिल्मों की लिस्ट-

जरा हटके जरा बचके

विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर ये फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में आएगी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी दो लवर्स के इर्द गिर्द घूमती है, जो शादी कर लेते हैं लेकिन फिर नकली डायवोर्स की प्लानिंग करते हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को औसत प्रतिक्रिया मिल रही है।

आदिपुरुष

आदिपुरुष पौराणिक कथा रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास, सैफ़ अली ख़ान और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं। फ़िल्म को हिंदी और तेलुगू में शूट किया गया है। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2D और 3D फॉर्मेट में रिलीज़ होगी। फिल्म का बजट 500 करोड़ तक का है। इसे 16 जून 2023 से सिनेमाघरों में देखा जा सकता है।

मैदान

अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज हो रही है। निर्माता बोनी कपूर से लेकर निर्देशक अमित शर्मा तक.. सभी मैदान को अजय देवगन के करियर की बेस्ट फिल्म मानते हैं। अजय देवगन को भी अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म में अजय देवगन प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने 1952 से 1962 तक राज किया।

सत्यप्रेम की कहानी

इस रोमांटिक- म्यूजिकल फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी दिखने वाली है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X