काजोल और अजय देवगन का 22 सालों का साथ- सिंघम बोले- "प्यार तो होना ही था" VIDEO
अजय देवगन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर काफी चर्चित हैं। जैसे वह अपनी निजी जिंदगी में सधे हुए नजर आते हैं ठीक वैसे ही वह फिल्मों और करियर को लेकर मजे हुए कलाकार हैं। आज अजय देवगन और काजोल की फिल्म प्यार तो होना ही था को 22 साल पूरे हो गए हैं। अजय देवगन ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर की। उन्होंने कहा 22 साल रील और रियल लाइफ के पूरे हो चुके हैं।
बता दें अजय देवगन और काजोल के साथ को भी करीब 22 साल पूरे हो चुके हैं। वहीं उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी वाली फिल्म प्यार तो होना ही था को भी 22 साल पूरे हो चुके हैं। "प्यार तो होना ही था" फिल्म 15 जुलाई साल 1998 को रिलीज हुई। इसे अनीस बाजमी ने डायरेक्ट किया। उस समय ये फिल्म न केवल सफल हुई बल्कि प्रशंसकों को भी खूब पसंद आई।
फिल्म में अजय देवगन एक चोर की भूमिका में होते हैं लेकिन उन्हें काजोल से प्यार हो जाता है। वहीं काजोल किसी और से प्यार करती है जिन्हें प्यार में धोखा मिलता है। साथ ही काजोल की ज्वाइंट फैमिली होती है..फिल्म में अलग अलग पहलूओं को दर्शाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











