ईमानदार ऑफिसर..क्रांतिकरी या योद्धा..परफेक्ट इंडियन मतलब अजय देवगन!
कुछ रोल ऐसे होते हैं जो सारे एक्टर्स पर नहीं अच्छे लगते। वैसे भी हर एक्टर की एक अलग शैली होती है और वो उसमें ही बेस्ट लगते हैं। अजय देवगन की अगली आने वाली फिल्म सन्स ऑफ सरदार का पोस्टर आया है जो आते ही छा गया।
आप ये बिल्कुल भी ना समझें कि सन्स ऑफ सरदार का अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार से कुछ लेना देना है। दोनों के सिर्फ नाम ही मिलते जुलते हैं। सन्स ऑफ सरदार सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। दिसंबर में 'शिवाय' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन 'सन्स ऑफ सरदार' की शूटिंग शुरू करेंगे।
[इस सुपरस्टार के आते ही टेंशन में आए सभी खान-कपूर..!]
अजय देवगन इस तरह की फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। इसमें भी अजय देवगन एक योद्धा की भूमिका में दिखाई देंगे जो अजय देवगन के लिए परफेक्ट है। बहादुरी या एक फाइटर के रोल में अजय देवगन से ज्यादा परफेक्ट कोई और एक्टर नहीं है।
अजय देवगन पहले भी ऐसी फिल्में कर चुके हैं जिसमें वो किसी फाइटर की तरह दिखे और हर रोल के लिए उन्हें खूब सराहा गया और अवॉर्ड्स मिले। आप भी देखिए अजय देवगन की कौन सी थी वो फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications