1Year: अजय देवगन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, हॉरर-कॉमेडी का डबल Dhamaka, हर रोल में सुपरहिट
बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन यानी अजय देवगन यूं तो अपनी एक्शन अवतार के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई तगड़ी एक्शन फिल्में दी हैं, फैंस उनके एक्शन अवतार पर मरते हैं। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म एक्शन नहीं बल्कि एक कॉमेडी फिल्म है। ये कॉमेडी फिल्म 1 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और रोहित शेट्टी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन की।
[अक्षय कुमार की 400 करोड़ी फिल्म, 2.0 को लेकर आई तगड़ी खबर, फैन हैं तो तारीख लिख लीजिए]
गोलमाल फ्रेंचाइजी की इस चौथी फिल्म अजय देवगन के अलावा तबु, परिणीता चोपड़ा, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, अरशद वारसी और कुणाल खेमू थे। सभी एक्टर्स की कैमिस्ट्री, शानदार कॉमिक टाइमिंग, हॉरर का जबरदस्त तड़का और रोहित शेट्टी का डायरेक्शन... फिल्म को हिट होनी ही थी। हैरानी वाली बात ये है कि बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन को फैंस ने कॉमेडी वाले अवतार में जबरदस्त पसंद किया और तो और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया।

वहीं सिर्फ अजय देवगन ही नहीं बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स जो सीरियस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं वे भी कॉमेडी में हाथ आजमा चुके हैं। और तो और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट-डुपरहिट हो चुकी हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड की 10 सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











