..................... Ajay Devgn films which got shelved, unreleased, from Chanakya, Guzaarish and many more, see list - Hindi Filmibeat

Ajay Devgn की ये फिल्में कभी नहीं हो पाई रिलीज, कुछ हुईं डिब्बाबंद तो कुछ सिर्फ खबरों में रह गई, देंखे लिस्ट

ajay-devgn-films-which-got-shelved-unreleased-from-chanakya-guzaarish-and-many-more-see-list

Ajay Devgn films which got shelved: अजय देवगन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। सुपरहिट फिल्मों की उनकी लिस्ट काफी लंबी है। इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा का वक्त गुजारने के बाद भी उनका स्टारडम जारी है। उनके फैंस को उनकी हर आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

बॉलीवुड के सिंघम के पास जहां आने वाली फिल्मों की लंबी लाइन लगी है, वहीं, आज हम अजय देवगन की उन फिल्मों के बारे में बात करने वाले हैं, जो आज तक रिलीज नहीं हो पाई है। कुछ फिल्मों की घोषणा तो काफी जोर शोर से हुई, लेकिन वो कभी शूटिंग तक नहीं पहुंच पाई। वहीं, कुछ फिल्मों की शूटिंग भी हो गई.. तो वो पूरी नहीं हो पाई। ये जानना हैरानी वाली बात है कि अजय जैसे सुपरस्टार की फिल्में भी डिब्बांबद हो चुकी हैं।

अजय देवगन की फिल्में, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई

असर - दि इंपैक्ट

क्या आप जानते हैं कि दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा के साथ होनी थी, जिसका टाइटल था- 'असर - दि इंपैक्ट', लेकिन ये फिल्म डिब्बाबंद पड़ गई। साल 2001 में इस फिल्म पर काम करना शुरू किया गया। फिल्म के निर्देशक कुकू कोहली थे, संगीत के लिए नदीम-श्रवण को साइन किया गया था। शूटिंग शुरू हो चुकी थी, गाने भी रिकॉर्ड हो गए थे। लेकिन बीच में ही प्रियंका को फिल्म से निकाल दिया गया। बाद में फिल्म डिब्बाबंद पड़ गई।

गुरु चेला

साल 1993 में अजय देवगन ने डेविड धवन निर्देशित राजीव कुमार की "गुरु चेला" साइन की थी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अजय देवगन, मीनाक्षी शेषाद्रि थे। लेकिन राजीव और डेविड को एक-दूसरे के साथ कुछ पर्सनल समस्याएं थीं, जिस वजह से फिल्म बंद कर दी गई।

गुजारिश

1993 में ही एक्टर ने भी "गुजारिश" नाम की फिल्म साइन की, जिसमें अजय देवगन के साथ गोविंदा, सुनील शेट्टी, दिव्या भारती, आयशा जुल्का और शिल्पा शिरोडकर, अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर थे। इसका निर्देशन महेश भट्ट करने वाले थे।

खजाना

साल 1992 में फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस ने "खजाना" नाम के फिल्म को बंद कर दिया था। जिसमें संजय दत्त, मनीषा कोइराला, अजय देवगन, रवीना टंडन, परेश रावल, अनुपम खेर, मुश्ताक खान और अवतार गिल थे। इसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राकेश रोशन थे।

सत्संग

2013 में अर्जुन रामपाल ने प्रकाश झा की "सत्संग" साइन कर ली थी। ऐसी खबरें थीं कि यह फिल्म आसाराम बापू पर आधारित है। लेकिन लंबे समय तक फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार नहीं थी। प्रकाश झा ने 2017 में फिल्म दोबारा शुरू की। अजय देवगन और अमृता राव को साइन किया गया। लेकिन फिर प्रकाश झा ने किरदार में बदलाव कर बॉबी देओल को साइन करने का फैसला किया। यह परियोजना अंततः "आश्रम" के रूप में बनाई गई।

चाणक्य

साल 2018 में नीरज पांडे ने अजय देवगन के साथ मिलकर चाणक्य की घोषणा की थी। लेकिन ना फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो पाई, ना बात आगे बढ़ पाई। लिहाजा, ये भी डिब्बाबंद हो चुकी है।

Read more about: ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X