#16Years अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म, कोई सुपरस्टार नहीं कर पाया ये काम, मिला अवॉर्ड
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक अजय देवगन यूं ही इतने बड़े सुपरस्टार नहीं कहलाते, उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़ एक फिल्में दी हैं। बॉलीवुड से फाइनेस्ट एक्टर से लेकर 100 करोड़ी स्टार तक सारे रिकॉर्ड्स उनके नाम हैं। उनकी एक सबसे शानदार फिल्म को आज 16 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें न सिर्फ ताबड़तोड़ तारीफें मिली थीं बल्कि नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
[2018 में मिलेगा हड्डीतोड़ एक्शन, सलमान से लेकर अक्षय तक, तारीख लिख लीजिए]
हम बात कर रहे हैं 2002 में रिलीज हुई उनकी फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह की। इस फिल्म में उन्होंने शहीद भगत सिंह का किरदार इतने शानदार तरीके से निभाया था लोग अवाक् देखते रह गए थे। सही मायनों में देशभक्ती से जुड़ी फिल्मों की शुरूआत अजय देवगन की इसी फिल्म से हुई थी। अजय देवगन शानदार एक्टर तो पहले से ही थे लेकिन इस फिल्म के बाद उनके लिए अवॉर्ड्स की लाइन लग गई।

अगर कहें कि इस फिल्म के बाद अजय देवगन इंडस्ट्री के ट्रेंड सेटर बन गए तो गलत नहीं होगा। वहीं देशभक्ति ही नहीं एक्शन से लेकर कॉमेडी तक अजय देवगन ऐसी कमाल करते हैं कि उनके बराबरी शायद ही कोई स्टार कर पाए। आगे जानें अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications