10Years: अजय देवगन की सुपहिट फिल्म, एक्शन नहीं जबरदस्त कॉमेडी, रोहित शेट्टी ने बनाया ब्लॉकबस्टर
बॉलीवुड में हर साल यूं तो कई फिल्में बनती हैं.. कई हिट होती हैं तो कई फ्लॉप वहीं ऐसी फिल्में कम ही हैं जो ऑडिएंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी 10 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म गोलमाल रिटर्न्स, ये फिल्म 10 साल पुरानी जरूर है लेकिन बार-बार देखने पर भी आज तक ये फिल्म ऑडिएंस को पेट पकड़ कर हंसा सकती हैं। अजय देवगन रोहित शेट्टी की जोड़ी को सुपर-डुपर हिट बनाने वाली ये फिल्म बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है।
[सनी देओल का गिरता स्टारडम, 7 साल से नहीं रिलीज हुई फिल्म, सलमान खान का भी आया बुरा वक्त]
इस फिल्म अजय देवगन के साथ करीना कपूर, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी और सलीना जेटली नजर आईं थीं। वहीं फिल्म में शादी- प्यार और कंफ्यूजन की थीम पर जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली थी। फिल्म में अजय देवगन की बीवी बनी करीना एक सक करने वाले वाइफ थीं जो एकता कपूर के सीरीयल्स की तगड़ी फैन थीं। करीना की इस आदत के चलते उनके पति अजय देवगन परेशान रहते हैं और कुछ न कछ गड़बड़ करते रहते हैं। इस फिल्म में तुषार कपूर ने अजय देवगन के साले का किरदार निभाया था।

अजय देवगन जो अपने एक्शन अवतार के लिए जाने जाते हैं उन्हें रोहित शेट्टी ने शानदार कॉमेडी अवतार में दिखा दिया। यहीं नहीं ब्लॉकबस्टर भी बना दिया। और तो और गोलमाल सीरीज बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल कॉमेडी सीरीज है। पिछले इस सीरीज की चौथी फिल्म गोलमाल अगेल रिलीज हुई थी। ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। तो चलिए इसी बत पर आगे जानें बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन की 10 बेस्ट कॉमेडी फिल्मों की पूरी लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











