3Years: अजय देवगन का जबरदस्त सस्पेंस, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है ये फिल्म
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वहीं 3 साल पहले उनकी एक ऐसी फिल्म आई थी जो आज तक उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी नजर आई थीं। तब्बू ने इस फिल्म में ऐसी शानदार परफॉर्मेंस दी थी कि कहीं-कहीं अजय देवगन भी उनके आगे फीके नजर आए थे। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। यहां बात हो रही है 2015 में आई अजय की फिल्म दृश्यम की।
[अजय देवगन का 300 करोड़ी Dhamaka, अक्षय कुमार भी सुपरहिट, अब 2019 की तैयारी]
इस जबरदस्त सस्पेंस वाली फिल्म में बेहद शानदार तरीके से एक परिवार की कहानी दिखाई गई थी। जिसकी बेटी को एक लड़का रिवेंज पॉर्न के जरिए ब्लैकमेल करता है और बाद में हालात कुछ ऐसे होते हैं कि गलती से अजय देवगन की पत्नी और बेटी से उस लड़के की हत्या हो जाती है। ये लड़का और कोई नहीं बल्कि शहर की एसीपी यानी तब्बू का बेटा होता है। अजय देवगन को जब इस बात का पता चलता है तो वो अपने परिवार को बचाने के लिए क्राइम को छुपाने की हद तक चले जाते हैं।

इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा एक्ट्रेस श्रेया सरन और इशिता दत्ता भी नजर आई थी। इस फिल्म ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। बहरहाल, आगे जानें अजय देवगन की इस शानदार फिल्म के बारे में ऐसी दिलचस्प बातें जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











