अजय देवगन की Super Flop फिल्म, 8 साल पहले किया ऐसा कारनामा, चौंक जाएंगे आप
बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन जिस फिल्म में हो वो हिट ही मान ली जाती है। वहीं एक्शन अवतार में हों तो फिल्म को सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन 8 साल पहले अजय देवगन की एक फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। चौंकाने वाली बात ये भी है कि इस फिल्म में अजय देवगन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्शन अवतार में भी नजर आए थे। वहीं इस फिल्म को न तो अजय देवगन बचा पाए न ही उनका एक्शन अवतार।
[अक्षय कुमार ने किया ऐसा शानदार काम, एक नहीं 8 बार, देखते रह गए बॉलीवुड के सारे सुपरस्टार]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं 8 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म आक्रोश की.. जी हां उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन सीबीआई अफसर के दमदार किरदार में नजर आए थे। उनके साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना और बिपाशा बासु भी अहम किरदारों में थे। करप्शन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन कड़क अफसर के रोल में शानदार लगे थे। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

बात करें अजय देवगन की तो वे इंडस्ट्री में सुपरस्टार तो जरूर हैं लेकिन वे कॉमर्शियल सक्सेस से ज्यादा फिल्मों के कंटेंट पर ध्यान देते हैं। आक्रोश भी ऐसी ही एक फिल्म थी। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें अजय देवगन की उन फिल्मों के बारे में जो शानदार कंटेंट तो लेकर आईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications











