अजय देवगन ने बेवकूफ बना दिया, खुलासा भी कर दिया, अब देखें एक्शन हीरो की 10 सुपर फनी Pics
बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के तौर पर पहचाने जाने वाले शानदार एक्शन हीरो अजय देवगन ने हाल ही में ऐसा कारनामा किया है कि लाखों-करोड़ों फैंस देखते ही रह गए। अजय देवगन ने अपने मसखरे अंदाज से सोशल मीडिया पर मैजूद फैंस के साथ ऐसा प्रैंक किया जिसकी किसीको उम्मीद भी नहीं थी। सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया जब अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट से काजोल का फोन नंबर ट्वीट कर दिया। फिर क्या था, यहां वहां हर जगह काजोल का नंबर ही छा गया।
[अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ऐसे मचाया बवाल- फैंस रह गए हैरान- ये रही सच्चाई]
फैंस उस नंबर पर काजोल को मैसेज पर मैसेज भेजने लगे। लोगों को लगा शायद अजय देवगन का अकाउंट हैक कर लिया गया है। या फिर ये एक तरह का पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। लेकिन कुछ घंटों के बाद अजय देवगन ने खुद खुलासा कर दिया कि ये ना कोई हैकिंग थी, ना ही पब्लिसिटी स्टंट.. बल्कि यह सिर्फ एक मजाक था। सुपरस्टार ने लिखा- Pranks on film set are so passé... so tried pulling one on you guys here.. @KajolAtUN."

जाहिर है अजय देवगन स्क्रीन पर भले ही सीरियस और एंग्री दिखें लेकिन असल जिंदगी में वे एक जिंदादिल इंसान हैं। अजय देवगन ने तो फैंस की टांग तो खीच ली तो चलिए इसी बात पर आगे देखें अजय देवगन की ऐसे-ऐसे फनी फोटोशूट जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे-


Click it and Unblock the Notifications