ऐसे ही नहीं बनता कोई अजय देवगन.. दमदार..
अजय देवगन ऐसे एक्टर हैं जो अर्वाड्स से कोसों दूर रहते हैं। उन्हें सिर्फ अपनी फिल्म से मतलब होता हैं पर इस बार उन्हें जिस अर्वार्ड से नवाजा गया उसे लेने से वो खुद ना नहीं कर पाए बल्कि बुल्गारिया से वो खासकर अवार्ड लेने भारत आए। दरअसल कल उन्हें भारत सरकार उन्हें अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए पदम श्री से नवाजा जो सिविलियन पुरस्कारों में से एक होता है।
अजय देवगन पिछले 25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी कंट्रोवर्सी के एक्टिव हैं। अजय देवगन ना तो पार्टी में ज्यादा दिखते हैं और ना हीं उनका कोई बॉलिवुड में खास सर्किल है। वो सबसे अनसोशल एक्टर्स में से एक हैं जबकि उनकी पत्नी काजोल इसके ठीक उलट शायद इसलिए दोनों की जब शादी हुई तो सभी ये कह रहे थे कि ये बेमेल जोड़ी है..ज्यादा दिन नहीं टिकेगी वगैरा..वगैरा।
वैसे अजय देवगन की ज्यादातर फिल्में काफी सिरियस और और कोई एक इश्यू पर बेस्ड होती है। एक खास दर्शक वर्ग अजय देवगन की फिल्मों के लिए क्रेजी रहते हैं। बहरहाल, अजय देवगन भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं होते। हम इनकी कुछ चुनिंदा फिल्में आपके सामने लाए हैं।
एक्शन हीरो से लेकर कॉमिक किंग बनने वाले इस एक्टर ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के सामने अच्छे अच्छे सितारे हिल जाते हैं।दो नेशनल एवार्ड अपने नाम कर चुके अजय देवगन का फिल्म करियर काफी ऊपर- नीचे रहा है। यहां देखते हैं उनके यादगार किरदार


Click it and Unblock the Notifications
