अजय देवगन नहीं इन 10 सुपरस्टार ने किया Dhamaka, ऐसी ब्लॉकबस्टर एंट्री, होश उड़ जाएंगे
2018 बस कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाला है... जाते-जाते ये साल धमाकेदार फिल्म देकर जा रहा है। हाल ही में साल की आखिरी फिल्म सिंबा रिलीज हुई है। फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज मिल रहे हैं। हमारी तरफ से इस फिल्म को ढ़ेर सारी तारीफों के साथ 3.5 स्टार्स मिले हैं। फिल्म की कई बातें इसे खास बनाती हैं जिनमें से एक है फिल्म के शानदार कैमियो। सिंबा में एक नहीं बल्कि दो-दों जबरदस्त कैमियो है। एक तो अजय देवदग है और दूसरी कैमियो एक ऐसे सुपरस्टार है कि जिसे देखकर ऑडिएंस खुशी से उछल पड़ेगी।
[Simmba Movie Review: 2018 में सिंबा की सबसे तेज दहाड़, साल की सबसे जबरदस्त फिल्म, तगड़ा सरप्राइज]
वहीं इस दूसरे कैमियो के साथ रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। बता दें कि ये कैमियो सिंबा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ऑडिएंस के लिए रोहित ने अजय देवगन का कैमियो पहले ही खोल दिया था लेकिन दूसरा कैमियो बिल्कुल छुपा कर रखा था ताकि ऑडिएंस सिनेमाघरों में देखे तो बावली हो जाए और हुआ भी वही।

वहीं सिर्फ सिंबा ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए कैमियो ऐसे ही वरदान साबित हुए हैं। पहले भी कई फिल्मों में स्टार्स ने ऐसे कैमियो दिए कि कई लोग तो बस उसी कैमियो के लिए फिल्म देखने पहुंचे। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं बॉलीवुड के अब तक से बेस्ट 10 कैमियो जिन्होंने ऑडिएंस को जबरदस्त इंप्रेस किया-


Click it and Unblock the Notifications