..................... ajay devgn burnt his face after seeing madhuri dixit's beauty, throwback story - Hindi Filmibeat

माधुरी दीक्षित की खूबसूरती में खोए एक्टर की जला लिया था खुद का चेहरा, आज भी है चेहरे पर निशान

Madhuri Dixit

Ajay Devgn burnt his face after seeing Madhuri Dixit's: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 80 के दशक से सिनेमाघरों में धूम मचा रही हैं। उनकी फिल्मों के साथ ही लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। आज 56 साल की होने के बाद भी माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लाखों करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। बता दें कि उन्हें पसंद करने वालों की लिस्ट में फैन्स ही नहीं बल्कि नामी फिल्मी एक्टर भी हुआ करते थे। वहीं आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां, माधुरी दीक्षित की खूबसूरती को देख एक नामी एक्टर ने खुद को ही जला लिया था। आज भी इस एक्टर के चेहरे पर जले के निशान हैं।

हम किसी और की नहीं बल्कि हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की। उन्होंने साल 2001 में माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यरा के' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन माधुरी दीक्षित की खूबसूरती में इतने खो गए थे कि उन्होंने खुद को गलती से अपनी ही सिगरेट से जला लिया था। इस गलती की वजह से उनके चेहरे पर जले के निशान आ गए थे। आपको बता दें कि इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया था।

इतना ही नहीं जब एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने माधुरी दीक्षित को यह बताया था कि कैसे वे जले थे और आज भी उनके जलने के निशान चेहरे पर हैं। एक्टर की इस बात को सुन माधुरी दीक्षित अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाईं थीं, लेकिन बता दें कि आज भी अजय देवगन और माधुरी दीक्षित की दोस्ती स्ट्रांग है। आपको बता दें कि अजय अपनी अदाकारी को लेकर लाइमलाइट में पहने वाले एक्टर अजय देवगन अभी तक अपनी फिल्म शैतान को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। बता दें कि फिल्म ने कम बजट में अच्छा कलेक्शन कर लिया था। वहीं अब वे अपनी आने वाली फिल्म मैदान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के रिलीज होने का फैन्स के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X