अजय देवगन की Bholaa से डेब्यू करने वाली हैं साउथ की ये एक्ट्रेस, दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, चौंका देंगी Pics

ajay-devgn-bholaa-actress-amala-paul-is-look-alike-of-deepika-padukone-resemblance-in-shocking-photo

Amala Paul: अजय देवगन की फिल्म 'भोला' से साउथ की चर्चित एक्ट्रेस अमाला पॉल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिलहाल वो बनारस में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकीं इस अभिनेत्री को फैंस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल भी मानते हैं।

जी हां, दीपिका पादुकोण की हमशक्ल कहीं बाहर नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में ही मौजदू है। अमाला और दीपिका की तस्वीरों में समानता देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इनकी तस्वीरें कई बार फैंस द्वारा वायरल होती रहती हैं।

अमाला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों पर भी कई फैंस दीपिका से तुलना करते दिखते हैं। बता दें, अमला पॉल साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2009 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उसके बाद से वो कई तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्में कर चुकी हैं।

कॉम्पलिमेंट मानती हैं अमाला

कॉम्पलिमेंट मानती हैं अमाला

दीपिका से मिलती-जुलती शक्ल को वो खुद के लिए कॉम्पलिमेंट मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- "ये तो अच्छी बात है अगर मैं दीपिका की तरह लगती हूं। दीपिका बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं।"

बोल्डनेस को लेकर चर्चा में

बोल्डनेस को लेकर चर्चा में

साल 2019 में अमाला ने अपनी फिल्म 'अदाई' के लिए न्यूड सीन किया था और अचानक से सुर्खियों में आ गई थीं। फिल्म हिट रही थी। एक्ट्रेस अपने बोल्डनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

जीते हैं कई अवार्ड्स

जीते हैं कई अवार्ड्स

अमला पॉल का फिल्मी सफर शानदार रहा है। उन्होंने 13 साल के करियर में कई पुरस्कार जीते हैं। उन्हें कई बार बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

2009 में करियर की शुरुआत

2009 में करियर की शुरुआत

अमाला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म नीलाथमारा से की थी। इस फिल्म में वो सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने वीरसेकरण, सिंधु समावेली, मीणा, बेजवाड़ा जैसी कई फिल्मों में काम किया।

सोशल मीडिया पर हिट

सोशल मीडिया पर हिट

अमला पॉल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें लगभग 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं।

नेटफ्लिक्स ओरिजनल में आई थीं नजर

नेटफ्लिक्स ओरिजनल में आई थीं नजर

2019 में वो नेटफ्लिक्स ओरिजनल पित्ता कठालू में मीरा का किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। उनके इस रोल को काफी पसंद किया गया था। अमाला कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं।

फिल्मफेयर अवॉर्ड

फिल्मफेयर अवॉर्ड

साल 2016 में अमला को फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ का बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें ये अवॉर्ड 'मिली' फिल्म के लिए मिला है। फिलहाल अब एक्ट्रेस अपनी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X